
- छतीसगढ़ में 161 बच्चे संक्रमित
- हिमाचल प्रदेश में एक टीचर संक्रमित
- झारखंड में आज से खुले स्कूल
Ranchi : कोरोना की दूसरे लहर की थमती रफ्तार और तीसरी लहर की आशंका के बीच देश भर के विभिन्न राज्यों ने स्कूल खोलना शुरू कर दिया है. कई राज्यों में क्लासेस भी चलने लगे हैं. पर इन सब के बीच बच्चों में कोरोना के मामले बढ़ते दिखने लगे हैं. फिलवक्त देश के 10 राज्यों में स्कूल अनलॉक हो चुके हैं. इसके साथ ही बच्चों में कोरोना वायरस का प्रसार शुरू हो गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक की जानकारी में छत्तीसगढ़ में बच्चों के संक्रमित होने के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं. यहां अब तक 161 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं.
ऐसा नहीं है कि केवल बच्चे ही संक्रमित हो रहे हैं बल्कि शिक्षक भी चपेट में आने लगे हैं. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक टीचर पॉजिटिव पायी गयी है. गुजरात में 3 बच्चों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में कोविशील्ड की 2,74,480 डोज आयी
झारखंड में भी आज से खुले स्कूल
झारखंड में भी शुक्रवार से से स्कूल खोल दिये गये हैं. अभी यहां क्लास 9 से 12 वीं तक के स्कूल ही खोले गये हैं लेकिन संक्रमण की चिंता दिख रही है. मध्य प्रदेश में नौवीं और दसवीं की कक्षाएं शुरू कर दी गयीं.
बिहार में शनिवार (7 अगस्त) से हाइस्कूल और 16 अगस्त से 1 से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू हो जायेंगी. पंजाब, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में अब तक किसी भी स्कूली बच्चे के संक्रमित होने की बात सामने नहीं आयी है.
गुजरात में स्कूल खुले अभी 15 दिन भी नहीं हुए कि सूरत के कतारगाम के दो स्कूलों में 3 बच्चों में संक्रमण मिला है अन्य 42 स्टूडेंट्स की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. क्लास में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें :सीबीएसई 10वीं के परिणाम से असंतुष्ट स्टूडेंट्स बोर्ड के नये पोर्टल पर करें शिकायत




