Ramgarh

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, 55 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए वरदान है : प्राचार्या

रामगढ़ : चितरपुर प्रखण्ड के मुरुबंदा स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में मुस्कुराहटें संस्था के द्वारा कॉलेज के एनएसएस यूनिट एवं आईआईसी के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के सीएसआर योजना के अंतर्गत रिम्स रांची स्थित ब्लड बैंक के लिए आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवम् 55 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉ० शरवानी रॉय एवम् बतौर विशिष्ट अतिथि अर्पिता महिला मण्डल की अध्यक्ष गीतांजलि सिंह, कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ० नजमुल इस्लाम, सीसीएल रजरप्पा के स्टाफ ऑफिसर प्रदीप कुमार रामदास, स्टाफ ऑफिसर रामानुज प्रसाद, एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ निशि कांत होरो, डॉ विवेक रंजन शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए वरदान है। रक्तदाता होना अत्यंत ही सौभाग्य की बात है। सभी योग्य रक्तदाताओं को निरंतर रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचानी चाहिए। वही विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि रक्तदान करने से रक्तदाता को भी अनेक फायदे होते है। इसलिए समय समय पर सभी युवाओं को अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्कुराहटें संस्था के अध्यक्ष विवेकानन्द वर्मा एवम् संचालन कॉलेज के एनएसएस यूनिट के समन्वयक रूपम पाल ने किया। शिविर में रिम्स ब्लड बैंक की डॉ कविता देवगढ़िया एवं डॉ उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रक्त संग्रहित किया गया।

मौके पर कॉलेज के आशीष नारायण, कोमल कुमारी, पल्लब दास, अरुणा दत्ता, असीम महतो, नीलेश कुमार, बागेश कुमार, चंदन राज, संस्था के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, राज कुमार, शेखर कुमार दांगी, सुभाष कुमार, बबलू कुमार, एनएनएस यूनिट के जयगोपाल डे, अभिषेक कुमार सिंह, श्वेत कुमार सिंह, प्रतीक कुमार, गौरी कुमारी, प्रीति चक्रवर्ती समेत सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

इन्होंने किया स्वैच्छिक रक्तदान:

उत्सव कुमार, मोहित कुमार, सचिन साहू, सचिन विश्वकर्मा, मो. अतीक अहमद, दिशांत कुमार, सागर कुमार, विक्की कुमार, आर्यन कुमार, रितेश कुमार दे, मनीष कुमार मांझी, अनुराग भारद्वाज, प्रियांशु मंडल, प्रशांत कुमार मंडल, कुमार पुरूषोत्तम, उन्नति साव, पिनाकी रंजन दास, श्रवण कुमार, चंद्रा निकिता, संदीप कुमार महतो, धीरज कुमार यादव, अबू फरहान, शुभम कुमार, आयुष गुप्ता, गोविंद कुमार महतो, अभिषेक कुमार मंडल, पंकज कुमार, हबीबुल्ला अंसारी, श्वेत कुमार सिंह, आयुष कुमार, प्रियरंजन सिंह, प्रियांशु कुमार, आदित्य कुमार शर्मा, अंकेश कुमार वर्मा, शिवानी कुमारी, शिवम कुमार साहू, अलीशा उरांव, संजीव कुमार साव, राजा कुमार गुप्ता, राज कुमार साव, कुंदन कुमार बौरी, प्रिय चक्रवर्ती , अमन कुमार, राशि कुमारी, युवराज कुमार, सुजीत कुमार महतो, अमित कुमार सिंह, शिव कुमार दुबे, रितेश कुमार, नंदीप मुर्मू, जय गोपाल दे, ओसैद उल्लाह, शुभम कुमार, अक्षत राय व ऋषि कुमार विश्वकर्मा ने किया स्वैच्छिक रक्तदान किया।

Related Articles

Back to top button