
Ranchi: डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को नागा बाबा खटाल स्थित नव निर्मित वेंडर मार्केट का इंस्पेक्शन किया. जिसका निर्माण 11 करोड़ 59 लाख रुपए से किया गया है. मार्केट में नगर निगम ने 191 सब्जी विक्रेताओं के लिए दुकानें बनाई है. वहीं कुछ दुकानें फल दुकानदारों को आवंटित की जाएंगी.
दुकानों के आवंटन का काम जल्दी शुरू हो जाएगा. डिप्टी मेयर ने कहा कि कई जगहों पर दो दुकानदारों के भी बैठने की जगह है. ऐसे में पूरे मार्केट में 300 विक्रेता बैठ सकेंगे.
बताते चलें कि निर्माण कार्य में देरी की वजह से इसका बजट छह करोड़ रुपए था जो बढ़कर लगभग दोगुना हो गया. वहीं डिजाइन में भी कुछ बदलाव किया गया था.
इसे भी पढ़ें:म्यूजिक डायरेक्टर एसडी बर्मन के नाम पर रखा गया था मास्टर ब्लास्टर सचिन का नाम
क्या होगा वेंडर मार्केट में
वेंडर मार्केट में मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे जिससे कि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके. इसके अलावा महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बायो टॉयलेट भी होंगे.
अंडर ग्राउंड पार्किंग में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के गाड़ी खड़ी करने की व्यवस्था की जाएगी. इससे बेवजह गाड़ियों का जाम नहीं लगेगा और राजभवन की सड़क खाली हो जाएगी. इसके अलावा मार्केट के सबसे ऊपर 7 फूड जोन भी बनाया गया है. जिससे कि दुकानदारों और खरीदारों को खाने-पीने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : अमेरिका पर कोरोना का बड़ा अटैक,शिकागो के स्कूल में 1,400 संक्रमित मिले
शहर के अन्य इलाकों में वेंडर मार्केट
डिप्टी मेयर ने कहा कि शहर के अन्य इलाकों में भी इस तरह के वेंडर मार्केट बनाकर दुकानदारों को बसाया जाएगा. जिससे कि रोड किनारे से जाम की समस्या दूर होगी.
साथ ही कहा कि मार्केट के मेंटेनेंस और सफाई पर फोकस होगा. जिससे कि मार्केट बर्बाद नहीं होगा. यह व्यवस्था आगे भी बनी रहे इसका प्रयास किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:पलामू : टीएसपीसी उग्रवादियों से मिलने जा रहे महिला-पुरूष गिरफ्तार, 15 पर्चा बरामद




