
Thiruvanthapuram : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार 14मार्च को केरल में चुनाव प्रचार की शुरुआत की. राहुल ने राज्य में सत्तारूढ़ माकपा और भाजपा-आरएसएस पर हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया. इस क्रम में राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर किसानों, मछुआरों और लघु व्यापारियों की आवाज अनसुना करने की भी बात कही. सभा में माकपा और भाजपा पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा, भाजपा और माकपा हिंसा का प्रयोग करते हैं जो कमजोरों का हथियार है. केरल के तूफानी दौरे पर पहंचे राहुल ने राफेल डील को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री का काम देश को अपने मन की बात कहना नहीं है, बल्कि जनता की मन की बात सुनना है.
भाजपा के विपरीत कांग्रेस सबकी सुनती है और लोगों पर कुछ नहीं थोपती. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जन महा रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने राज्य स्तर पर पार्टी के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरुआत की. उन्होंने कहा, कांग्रेस इस देश पर कुछ भी थोपना नहीं चाहती.
इसे भी पढ़ेंः शीला का बयान, आतंक के खिलाफ मनमोहन उतने सख्त नहीं थे, जितने मोदी हैं, फिर पेश की सफाई
कांग्रेस के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं
कांग्रेस पार्टी देश के लोगों की बात सुनना और उसी आधार पर काम करना चाहती है; इसलिए कांग्रेस के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. सभा में राहुल ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर न्यूनतम आय की गारंटी का वादा भी दोहराया. गांधी ने कहा, कांग्रेस सबकी सुनती है, जबकि आरएसएस भारत को बताता है कि क्या करें. उनका अपना सिद्धांत है जिसे लेकर वह निश्चित हैं और सभी को बताना चाहते हैं कि उनका सिद्धांत सही है. त्रिशूर के पास आयोजित मछुआरों के राष्ट्रीय संसद में कांग्रेस अध्यक्ष ने रोजगार, बैंकों से मिलने वाले ऋण आदि को लेकर भाजपा तथा मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, आज की सरकार में अनिल अंबानी या नीरव मोदी की ज्यादा सुनी जाती है. वे जो कुछ भी प्रधानमंत्री से कहना चाहते हैं..10 सेकेंड में कह सकते हैं. उन्हें उसके लिए चिल्लाने की जरूरत नहीं है. वे केवल फुसफुसा कर भी अपनी बात पहुंचा सकते हैं .
किसानों, मछुआरों और सभी छोटे उद्यमियों को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए सरकार के सामने जोर-जोर से चिल्लाना पड़ता है. राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाया कि उन्होंने उद्योगपति विजय माल्या के देश से भागने से पहले उससे मुलाकात की थी. माल्या बैंक कर्ज ना चुकने के मामले में वांछित हैं.
इसे भी पढ़ेंःन्यूजीलैंड की दो मस्जिद में फायरिंगः 27 लोगों की मौत, बाल-बाल बचे बांग्लादेशी क्रिकेटर




