GiridihJharkhand

पहली पत्‍नी अपने दो भाइयों के साथ पति की तलाश में धनबाद से पहुंची गिरिडीह, पति फरार

Giridih : अवैध शराब के जिस कारोबारी को डब्लू मंडल उर्फ रंजन मंडल को दबोचने के लिए गिरिडीह पुलिस और उत्पाद विभाग पीरटांड से लेकर शहर तक तलाश रही है. अब उसी शराब कारोबारी के पीछे महिला थाना पुलिस भी दो-दो बीवियों को रखने के आरोप में दबोचने के लिए जुट गयी है. फिलहाल आरोपी डब्लू फरार है. दो बीवियों के रखने का मामला सोमवार को उस वक्त उजागर हुआ, जब खुद को डब्लू मंडल की पहली पत्नी बताने का दावा कर रही धनबाद निवासी राजकुमारी देवी अपने दो भाईयों और धनबाद की एनजीओ महिला मोर्चा सुरक्षा संगठन की अध्यक्ष सोनी सिंह के साथ गिरिडीह महिला थाना पहुंची.

जहां पहले ही डब्लू मंडल की एक और पत्नी प्रियंका मंडल की मां रीना मंडल मौजूद थीं. इस बीच महिला थाना में ही राजकुमारी देवी समेत उसके परिजनों और अनिता मंडल की मां रीना मंडल के बीच जमकर बहसा-बहसी हुई. स्थिति यह हो गया कि दोनों डब्लू मंडल की पहली पत्नी होने का दावा करने लगे.

इसे भी पढ़ेंः कश्मीरः सरकारी विज्ञापन बंद करने के विरोध में अखबारों ने पहला पन्ना छोड़ा खाली

थाना प्रभारी के एसआई अजय कुमार ने दोनों पक्षों को डांटा

हालांकि इस वाक्ये के क्रम में रीना मंडल की बेटी प्रियंका मंडल मौजूद नहीं थी. बावजूद राजकुमारी देवी के समर्थन में धनबाद से आई एनजीओ संचालिका सोनी सिंह राजकुमारी देवी के समर्थन में डब्लू मंडल के दूसरी पत्नी की सास रीना मंडल को जमकर फटकार लगाई. दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख महिला थाना प्रभारी के एसआई अजय कुमार ने दोनों पक्षों को डांटा. इसके बाद भी मामला गर्म ही रहा. हालांकि जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेत्री संजू देवी व नीतू शोला भी पहुंची

राजकुमारी देवी ने महिला थाना से यह भी कहा कि अब वहां यहां केस नहीं करना चाहती. बल्कि धनबाद से केस करेंगी. इधर अपने पति डब्लू मंडल, उसकी दूसरी पत्नी अनिता मंडल, अनिता की मां और भाई बिरन मंडल, पप्पू मंडल पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 9 मार्च को उसके पति ने फोन कर शहर के सर्कस मैदान आने को कहा. इस दौरान पीड़िता राजकुमार देवी जब सर्कस मैदान के समीप पहुंची तो वहां से अपने किराये के मकान पर ले गए. जहां उसके पति की दूसरी पत्नी अनिता मंडल समेत अपनी मां व भाईयों के साथ पहले से मौजूद थीं.

इसे भी पढ़ेंः टीडीएस का ब्योरा नहीं देने की वजह से 22,854 राज्य कर्मियों को नहीं मिल पाया है फरवरी माह का वेतन

दूसरी पत्‍नी ने मारपीट का लगाया आरोप 

पीड़िता ने अपने पति व उसकी दूसरी पत्नी समेत उसके परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस किराये के मकान पर उसे उसके पति ले गए. वहां सबों ने उसके हाथ-पांव बांध कर पहले मारपीट किया. फिर अनिता के भाईयों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिया. इस दौरान पीड़िता किसी तरह वहां से बचकर भागने में सफल रही. इधर डब्लू मंडल की पत्नी होने का दावा कर रही प्रियंका मंडल भी तीन दिनों पहले महिला थाना में आवेदन देकर राजकुमारी देवी समेत उसके भाईयों पर ही मारपीट करने का आरोप लगायी है. फिलहाल दोनों मामले की जांच में महिला थाना पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ेंः 18 करोड़ का स्लॉटर हाउस पड़ा है बंद, अब मृत मवेशियों का शरीर होगा डिस्पोज

Related Articles

Back to top button