National

गर्व है कि लोकसभा में तृणमूल की 35 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं हैं : ममता

Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात पर गर्व महसूस करती है कि 16वीं लोकसभा में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की 35 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं हैं.

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्वीट किया, ‘‘महिला आरक्षण विधेयक अभी तक संसद में पारित नहीं किया गया है, मुझे गर्व है कि विधेयक पारित होने के बावजूद 16वीं लोकसभा में हमारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की 35% सीटों पर महिला सांसद हैं. हमने महिलाओं के लिए स्थानीय निकायों में भी 50% सीटें आरक्षित की हैं.’’

 

इसे भी पढ़ें – मध्यस्थता के जरिये सुलझेगा अयोध्या विवाद, SC ने बनायी तीन सदस्यीय मध्यस्थता कमेटी

सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है

महिलाओं को समाज की ‘‘रीढ़’’ बताते करते हुए  ममता बनर्जी ने दुनियाभर की महिलाओं को इस दिवस पर बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड ‘स्वास्थ्य साथी’ लॉन्च किए हैं. बनर्जी ने ट्वीट किया कि, ‘‘हमने महिलाओं को परिवार की मुखिया के रूप में पहचान देने के लिए इन कार्डों को परिवार की एक महिला सदस्य को जारी करने का फैसला किया है.’’

इसे भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : एयर इंडिया की 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन महिला चालकों के जिम्मे

Related Articles

Back to top button