National

फेसबुक पर राजनीतिक विज्ञापन :  भाजपा नंबर वन,  क्षेत्रीय दल दूसरे व कांग्रेस तीसरे स्थान पर

NewDelhi :  फेसबुक पर राजनीतिक विज्ञापनों के खर्च के मामले में भाजपा नंबर वन है.  बता दें कि लोकसभा चुनाव से पूर्व फेसबुक पर राजनीतिक विज्ञापनों के खर्च के लिहाज से भाजपा अन्य दलों से काफी आगे है.  जबकि अभी विज्ञापनों का शुरुआती दौर है. जानकार मानते हैं कि चुनाव के करीब आने तक राजनीतिक दलों का खर्च काफी बढ़ जायेगा.  फेसबुक द्वारा फरवरी के लिए उपलब्ध कराये गये डेटा के अनुसार, भाजपा और उसके सहयोगियों की राजनीतिक विज्ञापनों पर कुल खर्च में 50 पर्सेंट से अधिक की हिस्सेदारी थी.   कांग्रेस और उसके सहयोगी दल तीसरे स्थान पर रहे.  क्षेत्रीय दल कांग्रेस को पछाड़ कर दूसरे पायदान पर रहे. चुनाव से संबंधित प्रचार से जुड़े भाजपा नेताओं के अनुसार चुनाव प्रचार समाप्त होने तक पार्टी के विज्ञापनों पर कुल खर्च में सोशल मीडिया की हिस्सेदारी 20-25 पर्सेंट की रहेगी. भाजपा और उसके सहयोगियों ने फरवरी में फेसबुक पर 2.37 करोड़ रुपये खर्च किये.

क्षेत्रीय दलों का खर्च 19.8 लाख रुपये और कांग्रेस और उसके सहयोगियों का 10.6 लाख रुपये रहा.  क्षेत्रीय दलों में बीजू जनता दल,  नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, तेलुगु देशम पार्टी, वाईएसआर कांग्रेस और शिव सेना ने बड़ा खर्च किया.  ब्रैंड कंसल्टेंट हरीश बिजूर के अनुसार सोशल मीडिया पर विज्ञापन का यह खर्च केवल एक झलक है.

इसे भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री मोदी हैं पाकिस्तान के ‘पोस्टर ब्वॉय’ : राहुल

भाजपा का जोर मार्केटिंग पर रहता है

बताया गया है कि भाजपा का जोर मार्केटिंग पर रहता है. वे ब्रैंड बिल्डिंग और सोशल मीडिया पर विश्वास करते हैं. डेटा से पता चलता है कि MyGov जैसे सरकारी डिपार्टमेंट्स और डिजिटल इंडिया जैसे कैम्पेन का भी फेसबुक पर 35 लाख रुपये से अधिक खर्च रहा.  यह डेटा फेसबुक ने अपनी ऐड आर्काइव रिपोर्ट के हिस्से के तौर पर उपलब्ध कराया है. ईटी की रिपोर्ट के अनुसार 5,000 रुपये से अधिक के राजनीतिक विज्ञापनों पर खर्च को ही शामिल किया गया  है.  बता दें कि फेसबुक ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने से पहले राजनीतिक विज्ञापनों के लिए कड़े नियम बनाये हैं.  भारतीय राजनीति से जुड़े फेसबुक पर सभी विज्ञापनों को कंपनी के ऑथराइजेशन प्रोसेस का पालन करना होगा.  राजनीतिक विज्ञापनों में अब उनके प्रशासकों और फंड देने वालों के विवरण भी दिखेंगे.

फेसबुक और इंस्टाग्राम को ज्यादा विज्ञापन : भाजपा नेताओं का कहना है कि भाजपा के सोशल मीडिया पर विज्ञापन के बजट का बड़ा हिस्सा फेसबुक और उसके फोटो शेयरिंग प्रॉडक्ट इंस्टाग्राम को मिलने की उम्मीद है.   फेसबुक विज्ञापनों के जरिए भाजपा के आधिकारिक चुनाव प्रचार में पार्टी का पेज भारत के मन की बात प्रमुख है.  इस पर फरवरी में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये जाने की बात कही गयी.

इसे भी पढ़ेंः राहुल ने कहा- राफेल की फाइलें गायब हो गयी हैं,  30 हजार करोड़ के घोटाले में मोदी को बचाने की कोशिश

Related Articles

Back to top button