
New Delhi : कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर से हमला बोला और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने दसाल्ट कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए पद का दुरुपयोग किया. विमानों की ज्यादा कीमत तय की जिसके लिए उनके खिलाफ सीधे तौर पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए.
इसे भी पढ़ें :वायुसेना ने एयरस्ट्राइक से जुडे़ सबूत सरकार को सौंपे, 80 फीसदी निशाने सही लगे
सरकार एवं भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे से जुड़ीं फाइलें ‘चोरी’ होने का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने के पर्याप्त सबूत हैं. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारतीय वार्ता दल को दरकिनार करके राफेल सौदे को अंतिम रूप दिया. कांग्रेस के इन आरोपों पर फिलहाल सरकार एवं भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, हालांकि सरकार राफेल मामले में कांग्रेस के पहले के आरोपों को खारिज कर चुकी है.
गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राफेल घोटाले में प्रधानमंत्री पर मुकदमा चलाने के लिए अब पर्याप्त सबूत है. भ्रष्टाचार की शुरुआत उन्हीं से होती है और उन पर ही खत्म होती है.’’कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘राफेल मामले की महत्वपूर्ण फाइलों से वह फंस रहे थे. अब सरकार ने कहा कि ये फाइलें चोरी हो गई हैं. यह सबूत को नष्ट करना और मामले पर पर्दा डालना है.’’
There is now enough evidence to prosecute the PM in the #RafaleScam.
The trail of corruption begins & ends with him.
That crucial Rafale files incriminating him are now reported “stolen” by the Govt, is destruction of evidence & an obvious coverup. #FIRagainstCorruptModi
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 6, 2019
सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राफेल घोटाले में देश के खजाने को नुकसान पहुंचाया गया. इसके लिए प्रधानमंत्री जी सीधे जिम्मेदार हैं. अब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोध कानून के तहत मामला बनता है.’’अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अखबार ‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘राफेल सौदे से जुड़े भारतीय वार्ता दल की बात जगजाहिर है. अब साफ है कि मोदी ने देश और संसद को गुमराह किया ताकि पूरे षणयंत्र पर पर्दा डाला जा सके. अब साजिश का भंडाफोड़ हो गया है. मोदी सरकार ने संप्रग सरकार के मुकाबले राफेल की कहीं अधिक कीमत अदा की है.’’
इसे भी पढ़ें :राफेल मामला: AG बोले- दस्तावेज हुए चोरी, SC ने कहा- बतायें क्या हुई कार्रवाई
प्रधानमंत्री ने दसाल्ट को फायदा पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने दसाल्ट को फायदा पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोध कानून के तहत मामला बनता है और उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए. सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘चौकीदार ने भारतीय वार्ता दल को दरकिनार कर खुद सौदे का निर्णय किया. यह सनसनीखेज बात सामने आई है कि भारतीय वार्ता दल ने फैसला नहीं किया, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया.’’ ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के मुताबिक राजग सरकार द्वारा फ्रांस सरकार से राफेल सौदे पर बैंक गारंटी न करने से सौदा काफी महंगा हो गया. इसमें कहा गया है कि हर विमान की कीमत पिछली सरकार के सौदे के मुकाबले 41 फीसदी अधिक हो गयी.
इसे भी पढ़ें : #एयर स्ट्राइकः अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ का दावाः हमले में हुआ भारी नुकसान, तसवीरें जारी कीं




