
Giridih: मिशन मोदी पीएम अगेन 2019 का नारा देकर भाजपा की गिरिडीह कमिटी ने शनिवार को बाइक रैली निकाल कर शहर का भ्रमण किया. रैली का नेत्तृव पार्टी के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल कर रहे थे. जबकि रैली में स्थानीय विधायक निर्भय शाहबादी समेत हजारों की संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे. बाइक रैली इस दौरान पचंबा के तेतरिया से निकल कर भ्रमण करते हुए बिशनपुर, बोड़ो पहुंची. जहां पहले से ही कई अल्पसंख्यक कार्यकर्ता भाजपा का झंडा थामे बाइक लिए खड़े थे. बिशनपुर, बोड़ो पहुंचने के बाद अन्य कार्यकर्ता बाइक रैली में शामिल हो गए. बाइक रैली में शामिल विधायक, अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पीएम मोदी के समर्थन में नारेबाजी करते शहर भ्रमण कर रहे थे. पार्टी अध्यक्ष सुलीन अग्रवाल और नगर अध्यक्ष सदानंद राम जहां एक बाइक में थे, वहीं विधायक शाहाबादी भी पार्टी कार्यकर्ता मुकेश साहु के साथ खुद बाइक की ड्राइविंग कर रहे थे.
इसे भी पढ़ेंः संसदीय समिति ने कहा – मारे गये आतंकियों की संख्या को लेकर जारी संदेह को खत्म करे सरकार
मोदी का हर फैसला देशहित में
कार्यकर्ताओं का उत्साह अध्यक्ष अग्रवाल और विधायक शाहाबादी भी बढ़ाते नजर आये. इधर कार्यकर्ताओं के बीच अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के इस बाइक रैली का मकसद सिर्फ पीएम मोदी को दुबारा सत्ता दिलाकर देश को सुरक्षित करना है. पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पीएम मोदी ने अब तक हर फैसले देशहित में किये. सवा सौ करोड़ देशवासियों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं. इसके बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में अपने पीएम मोदी के हर फैसले पर गर्व है. जिसे जाहिर करने के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ेंः झरिया देश का सबसे प्रदूषित शहरः ग्रीनपीस इंडिया की रिपोर्ट
बाइक रैली में ये लोग थे शामिल
इधर बाइक रैली में जिला प्रभारी सुनील साहु, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, दीपक शाह, दीपक शर्मा, संदीप डंगाईच, विशाल गुप्ता, उज्जवल गुप्ता, वासुदेव बरनवाल, संजीत सिंह पप्पू, मणि लाल साहु, प्रहृलाद चैरसिया, अनिल मिश्रा, हरिओम कंधवे, गोपाल विश्वकर्मा, अनूप सिन्हा, सुनीत कुमार, नवनीत सिंह, जयशंकर सिन्हा शिंकू, संजय सिंह राजेश शर्मा समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेंः अदालत ने विवेक डोभाल की मानहानि याचिका पर जयराम, द कारवां के संपादक को किया तलब




