Uncategorized

गिरिडीह : जमीन विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

Giridih: पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो हवाई अड्डा के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस नेता व जमीन व्यवसायी मो इश्तियाक उर्फ लालो पर कातिलाना हमला किया गया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलावस्था में लालो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इश्तियाक के सिर पर गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद सदर अस्पताल में लालो के समर्थकों की भीड़ लगी हुई है. घटना के दो घंटे बाद भी पचम्बा पुलिस का कहीं कोई अता-पता नहीं था.

जमीन की मापी कराने गया था इश्तियाक 

मो इश्तियाक के करीबी मो सन्नी ने बताया कि जगपतारी के बलदेव साव से हाल में बोड़ों में जमीन खरीदी गय थी. उक्त जमीन के चार हिस्सेदार हैं. शनिवार की सुबह लालो उक्त जमीन की मापी करा रहे थे.  इसी बीच अन्य हिस्सेदार स्थल पर पहुंचे और मापी का विरोध करने लगे. विरोध कर रहे लोगों को लालो ने समझाया कि जितनी जमीन है उतनी की मापी की जा रही है. लालो के समझाने का उलटा असर हुआ और विरोध कर रहे हीरामन साव, निर्मल साव, सुरेश साव, डीलो साव सहित 15-20 महिलाएं अचानक हमला करने लगे. तलवार, रड सहित अन्य घातक हथियारों से कांग्रेस नेता पर ताबड़तोड़ हमला किया गया. इसी बीच लालो के कई समर्थक आ गये. फिर हमलावर भाग खड़े हुए.

दो दिन पूर्व हुई थी वार्ता 

मो सन्नी ने बताया कि मामले को लेकर दो दिन पूर्व पाचू साव, बलदेव साव सहित आरोपियों के साथ जमीन मापी को लेकर बातचीत हुई थी. हीरामन साव व डीलो साव से जमीन मापी को लेकर सहमति बन गई थी, लेकिन शनिवार को अचानक हमला कर दिया गया. मामले की सूचना पचम्बा थाना को दी गयी है.

इसे भी पढेंः गढ़वाःअसमाजिक तत्वों ने तोड़ी ‘बाबा साहब’ की प्रतिमा, लोगों ने किया सड़क जाम

Related Articles

Back to top button