
Sahebganj : साहिबगंज झारखंड जिला पुलिस एसोसिएशन का चुनाव गुरूवार को संपन्न हो गया. वहीं देर शाम आठ बजे मतों की गिनती की गयी. जो देर रात बारह बजे संपन्न हुई. चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के लिये बतौर पर्यवेक्षक पुलिस मुख्यालय रांची से भेजे गये मनोरंजन कुमार व बिसरा चौचा मौजूद थे. ज्ञात हो की जिला पुलिस एसोसिएसन चुनाव को लेकर 18 दिसम्बर को चुनावी प्रक्रिया शुरू की गयी थी.
इसे भी पढ़ें – भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल-2017 के वापस होने पर झामुमो ने मनाया जश्न, माले ने जताई खुशी
यह उम्मीदवार चुनाव में जीते
इस चुनाव में सभापति के रुप में पुलिस संख्या 193 पंकज कुमार विजयी हुए. वहीं उपसभापति के रुप में पुलिस संख्या 355 मंटू कुमार पासवान सचिव के रुप जीते हैं. जबकि पुलिस संख्या 491सुरेन्द्र हांसदा कोषाअध्यक्ष के रुप में, पुलिस संख्या 33 मनोज चौबे संयुक्त सचिव के रुप में चुने गये हैं. वहीं पुलिस संख्या 530 आलोक किस्कू केंद्रीय सदस्य के रुप में और पुलिस संख्या 452 मर्केलीय्स हेम्ब्रम व अंकक्षेक के रुप में पुलिस संख्या 318 नवीन मुर्मु विजय हुए हैं. ज्ञात हो कि चुनाव के लिये पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय के बगल में मतदान केन्द्र बनाया गया था. जहां सुबह 10 बजे से मतदान कार्य शुरू किया गया जो शाम पांच बजे तक जारी रहा. इसमें कुल 494 मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया. इस चुनाव मे सभी पदों के लिये कुल सत्रह उम्मीदवार चुनावी मैदान में शामिल हुऐ थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




