
Birmingham : ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू ने 2016 की चैम्पियन जापान की नोजोमी ओकुहारा को तीन गेम में हराकर दस लाख डालर ईनामी राशि की आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. सिंधू और ओकुहारा के बीच यह मुकाबला भी हमेशा की तरह रोमांचक रहा.
इसे भी पढ़ें: COA ने BCCI के सीके खन्ना, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी के छीने कामकाजी अधिकार
ओकुहारा को हराकर सिंधू ने दर्ज किया जीत
इसमें तनाव, संयम और आक्रामकता सब कुछ देखने को मिला. सिंधू ने एक घंटे 24 मिनट तक चला मुकाबला 20 . 22, 21 . 18 , 21 . 18 से जीता.सिंधू ने दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी ओकुहारा पर पांचवीं जीत दर्ज की. नोकुहारा ने ही ग्लासगो में विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में सिंधू को हराया था. सातवीं वरीयता प्राप्त ओकुहारा की हर चुनौती का सिंधू ने डटकर सामना किया. पहले गेम में ओकुहारा के रेफरल पर नाकाम रहने के बाद सिंधू ने 6 . 4 से बढत बना ली. बेसइलाइन पर फैसला लेने में सिंधू की गलती से स्कोर बराबर हो गया. सिंधू ने जल्दी ही 11 . 10 की बढत बना ली. दोनों का मुकाबला 19 . 19 से बराबरी पर चल रहा था. इसके बाद स्कोर 20 . 20 हुआ लेकिन ओकुहारा ने शानदार वापसी करके पहला गेम जीत लिया.
इसे भी पढ़ें: आईपीएल में नारायण की भागीदारी पर पड़ सकता है असर, गेंदबाजी एक्शन पर फिर संदेह
मैच काभी रोमांचक रहा कभी सिंधू तो कभी ओकुहारा हावी होती दिखी
दूसरे गेम में भी यही रोमांच बरकरार रहा और कभी सिंधू तो कभी ओकुहारा हावी होती दिखी. एक समय स्कोर 18 . 18 से बराबर था लेकिन सिंधू ने सही समय पर बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा गेम जीता. निर्णायक गेम में ओकुहारा ने 4 . 1 की शुरूआती बढत बना ली. सिंधू ने 6 . 6 से बराबरी की और एक समय स्कोर 8 . 8 हो गया. ब्रेक के बाद ओकुहारा ने 14 . 11 की बढत बना ली और सिंधू की दो सहज गलतियों पर ओकुहारा की बढत 16 . 12 की हो गयी. इसके बाद सिंधू ने शानदार आक्रामक खेल दिखाते हुये उसे कोर्ट के सभी तरफ दौड़ाया और यह गेम तथा मैच जीत लिया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




