Uncategorized

जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता पर आतंकी हमला : बाल-बाल बचे अनवर खान, पीएसओ घायल

News Wing Desk

Shreenagar : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आज एक आतंकी हमले में भाजपा के एक नेता बाल – बाल बच गए, लेकिन अचानक हुए इस हमले में उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) घटना में घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने भाजपा नेता अनवर खान पर पुलवामा जिले के बलहामा में गोलीबारी की, जिसमें खान बाल-बाल बच गए, जबकि उनके पीएसओ, कांस्टेबल बिलाल अहमद गंभीर रुप से जख्मी हो गये हैं. घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के चारों ओर तलाशी अभियान शुरू किया है. हमले में शामिल आतंकियों की तलाश की जा रही है. सुरक्षा बलों ने उस इलाके की घेराबंदी कर दी है जहां से आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी.

इसे भी देखें- भारतीय परमाणु क्षमताओं की किसी भी कीमत पर बराबरी करना चाहता है पाक : पुस्तक

कहीं ये आतंकियों की बौखलाहट तो नहीं ?

जम्मू-कश्मीर में जिस तरह आतंकियों पर नकेल कसने के लिए सेना लगातार अभियान चला रही है और पिछले कुछ महीनों में कई आतंकी संगठनों के शीर्ष कमांडरों को ढेर किया गया है, उससे आतंकी संगठनों की कमर टूट चुकी है, वहीं आतंकी संगठनों को भारी भरकम ऑफर दिये जाने के बाद भी कोई नया कमांडर नहीं मिल रहा. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि कहीं आतंकी बौखलाहट में तो ये दुस्साहस नहीं कर रहे, ताकि कश्मीर की अवाम में दहशत के माहौल को बनाए रखा जा सके. वहीं कश्मीर में पीडीपी के साथ बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार है. ऐसे में आतंकी संगठनों के निशाने पर सत्ताधारी दल के नेता भी हैं. हालांकि जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है और वे आतंक का सख्ती से मुकाबला भी कर रहे हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button