Uncategorized

पीएम आवास योजना को लेकर प्रमंडलीय बैठक, झारखंड को चौथे से पहले रैंक पर लाने का लक्ष्य

Ranchi :  विकास भवन रांची के सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन रांची के उप विकास आयुक्त ने किया. इस कार्यशाला में रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला से लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया. उप विकास आयुक्त ने बताया कि नवनियुक्त जिलासमन्वयक, प्रखण्ड समन्वयक, कम्प्यूटर ऑपरेटर अपने कार्य के प्रति सजग रहें. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में झारखण्ड अभी पूरे देश में चौथे स्थान पर है. उन्हेंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य को सभी पदाधिकारी, कर्मचारी अधिक मेहनत कर पूरे देश में एक नम्बर पर पहुचायें.

ये थे मौजूद 

उक्त प्रशिक्षण में ग्रामीण विकास विभाग के रौशन पाटपिंगुआ, विनोद रंजन ने मुख्य रूप से प्रशिक्षण दिया. वहीं, मौके पर मनमोहन प्रसाद, प्रभारी पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीए रांची सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंः गुजरात चुनाव ने कांग्रेस में फूंकी जान, राहुल को पार्टी में करना चाहिए फेरबदल : मोइली

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button