GiridihJharkhand

गिरिडीह में पांचवें गुरु अर्जुन देव सिंह जी का शहादत दिवस मनाया

Giridih: सिख समुदाय में गुरु परम्परा के 5 वें गुरु साहिबान गुरु अर्जन देव जी महाराज के 416वां शहीदी दिवस शुक्रवार को जिले के प्रधान गुरुद्वारे में मनाया गया. जमशेदपुर से आए रागी जत्था गुरदीप सिंह द्वारा जहां शबद-र्कीतन किया गया. तो मौके पर पिछले 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का समापन भी किया गया.
इस मौके पर गुरुद्वारे के बाहर लस्सी और पेयजल का वितरण किया जा रहा था.

ज्ञात हो कि गुरुजी का जन्म पंजाब के तरणतारन जिले के गोइंदवाल साहिब में 15 अप्रैल सन् 1563 ई. को हुआ था. श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज को तत्कालीन मुग़ल बादशाह जहांगीर के आदेश पर इस्लाम धर्म कबूल नही करने के जुर्म में ज्येष्ठ सुदी चतुर्थी दिन 30 मई सन् 1606 ई. को लाहौर में विभिन्न तरह के शारीरिक यातनाओं द्वारा तड़पा-तड़पाकर मारने के बाद रावी नदी में बहा दिया गया था.

इसे भी पढ़ें:बिहार से राज्यसभा के सभी पांच प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

इन्हीं के याद में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिख समुदाय के लोगों द्वारा अखंड पाठ किया गया. गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सेवक गुणवंत सिंह सलूजा ने कहा कि सिख समुदाय में गुरु अर्जन देव जी को शहीदों का सरजात कहा जाता है.

शबद-र्कीतन के दौरान सिख समुदाय के पूर्व प्रधान सेवक अमरजीत सिंह सलूजा, तरणजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा, अनमोल सलूजा, बलजीत उर्फ ऋषि सिंह सलूजा, गुरदीप सिंह बग्गा, चरणजीत सिंह सलूजा, नरेन्द्र सिंह सलूजा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें:असिस्टेंट इंजीनियर नियुक्ति मामले में कोर्ट ने जेपीएससी से मांगा जवाब

Related Articles

Back to top button