National

17,000 करोड़ का रोज वैली स्कैम : फिल्म प्रोड्यूसर मोहता सीबीआई की गिरफ्त में, है ममता का करीबी

Kolkata : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी सहयोगी माना जाने वाला फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकांत मोहता को सीबीआई ने रोज वैली स्कैम मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया है. खबरों के अनुसार 17,000 करोड़ रुपये के रोज वैली चिटफंड घोटाले से संबंधित आरोप में सीबीआई ने श्री वेंकटेश फिल्म्स के चीफ मोहता को कोलकाता से अपनी गिरफ्त में लिया है. जानकारी के अनुसार  मोहता को रात में पूछताछ के लिए भुवनेश्वर ले जाया गया.  उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा. सूत्रों के अनुसार श्री वेंकटेश फिल्म्स के सहमालिक मोहता को जांच एजेंसी ने रोज वैली से राशि स्वीकार करने के संबंध में एक नोटिस दिया था.

रोज वैली चिटफंड घोटाला 17,000 करोड़ रुपये का

इस क्रम में अधिकारियों ने उससे दक्षिण कोलकाता में एक शॉपिंग मॉल स्थित उनके कार्यालय में पूछताछ की थी.  बाद में उसे साल्ट लेक में सीबीआई के सीजीओ कार्यालय परिसर ले जाया गया. सीबीआई सूत्रों के अनुसार मोहता को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था. रोज वैली चिटफंड घोटाला 17,000 करोड़ रुपये का है. इस मामले की जांच कर रही सीबीआई का आरोप है कि रोज वैली के अध्यक्ष गौतम कुंदू और तीन अन्य ने देशभर में निवेशकों को 17,000 करोड़ रुपये का चूना लगाया है.

इसे भी पढ़ें : केजरीवाल ने कहा, कन्हैया देशद्रोह की हो रही है जांच…पर मोदी जी… आपने जो किया, वह क्या है?

 

Related Articles

Back to top button