Jharkhand

देवघर। साइबर आरोपितों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने व खरीदने वाले वाले गिरोह से जुड़े सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

सिम कार्ड सप्लाई करने वाले गिरोह के चार सदस्य पं. बंगाल के बीरभूम जिला के रहने वाले हैं। वहीं, सिम कार्ड खरीदने आए तीन युवक दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

ये लोग इन फर्जी सिम कार्ड का प्रयोग साइबर ठगी में करते हैं। बताया जाता है कि इन लोगों का कनेक्शन बंगाल से जुड़ा हुआ है। इनके पास से 32 सिम कार्ड और आठ मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button