Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchi

पाकुड़ में 4 घंटे में पाइप डकैती का खुलासा: 10 गिरफ्तार, ट्रक-बोलेरो और माल बरामद

पाकुड़: पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में हुई डीआई पाइप डकैती की घटना का पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने छापेमारी कर डकैती में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल वाहनों व लूटे गए सामान को बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर 2026 की रात पाकुड़िया थाना अंतर्गत कंगला मोड़ के पास सलगापाड़ा स्थित ग्रामीण जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर से 8-10 अज्ञात अपराधियों द्वारा लोहे के डीआई पाइप की डकैती किए जाने की सूचना मिली थी। मामले के खुलासे के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।
तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए डकैती के 42 पीस लोहे के डीआई पाइप बरामद किए, जिनका अनुमानित मूल्य 4 से 5 लाख रुपये बताया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अशोक लेलैंड ट्रक (WB19K-2283), महिंद्रा बोलेरो (WB26AV-7837), विभिन्न कंपनियों के 8 मोबाइल फोन, एक लोहे की रॉड और एक लाठी भी जब्त की है।
इस मामले में वादी भोला कुमार राय के फर्दबयान के आधार पर पाकुड़िया थाना कांड संख्या 81/2026, दिनांक 26.11.2026, धारा 310(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का कार्यक्षेत्र पाकुड़ और पश्चिम बंगाल रहा है तथा आरोपी क्षेत्र में घूम-घूमकर चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते:
  1. ताज मुहम्मद शेख (उम्र करीब 55 वर्ष) – रतनपुर, वार्ड नं.-01, थाना व जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

  2. जहाँगीर आलम (उम्र करीब 35 वर्ष) – नगीनाबाद, वार्ड नं.-08, थाना व जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

  3. उत्पल शील (उम्र करीब 33 वर्ष) – सब्जीकटरा, वार्ड नं.-08, 142 रेल गेट, थाना व जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

  4. मानिक शील (उम्र करीब 48 वर्ष) – सब्जीकटरा, वार्ड नं.-08, 142 रेल गेट, थाना व जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

  5. नील कमल शील (उम्र करीब 30 वर्ष) – सब्जीकटरा, वार्ड नं.-08, 142 रेल गेट, थाना व जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

  6. सजल दास (उम्र करीब 42 वर्ष) – सब्जीकटरा, वार्ड नं.-08, 142 रेल गेट, थाना व जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

  7. सिराज शेख (उम्र करीब 22 वर्ष) – नतन हबषपुर, थाना भगवानगोला, जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

  8. तुजामेल शेख (उम्र करीब 28 वर्ष, बोलेरो चालक) – रामचंद्र माटी, थाना भगवानगोला, जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

  9. नशीरूद्दीन (उम्र करीब 31 वर्ष) – फतेहपुर, थाना लालगोला, जिला मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल)।

  10. संजीत महतो (उम्र करीब 46 वर्ष, ट्रक चालक) – जियानखुर्द, पो. एमाविशुनपुर, थाना कजरा, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार); वर्तमान पता खीदिरपुर, 20 नं. कोलडॉक रोड, थाना साउथ पोर्ट, जिला 24 नॉर्थ परगना (पश्चिम बंगाल)।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में ताज मुहम्मद शेख, जहाँगीर आलम और नील कमल शील का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। सभी 10 गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button