

CLAT 2027 के लिए आवेदन
देश के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के पास CLAT 2027 के लिए आवेदन करने का मौका है. आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है. प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी.
परीक्षा दोपहर दो बजे से लेकर शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी. स्नातक स्तर की परीक्षा में कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे. हर सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा. गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे.
परीक्षा में अंग्रेजी, करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स से सवाल पूछे जाएंगे.CLAT के माध्यम से देश के 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी के कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है. इसके जरिए पांच वर्षीय एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रम में दाखिला लिया जा सकता है.




