Ramgarh

सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा मे दीक्षा समारोह का आयोजन, बच्चों को दी गई उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

रामगढ़: रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर मे दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 11वीं के भैया बहनों ने कक्षा 12वीं के भैया बहनों को समारोह पूर्वक विदाई दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य उमेश प्रसाद, प्रभारी मिथलेश कुमार खन्ना एवं राकेश कुमार सहाय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने बड़े भैया-बहनों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्राचार्य उमेश प्रसाद ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर अटूट निष्ठा और समर्पण से काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों, माता-पिता और समाज के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में कक्षा द्वादश के कक्षाचार्य राकेश कुमार सहाय ने भी भैया-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद कक्षा द्वादश के बहनों ने अपने विद्यालय जीवन के सुखद और यादगार पलों को याद करके अपने अनुभव बांटे।

कार्यक्रम के अंत में मिथिलेश कुमार खन्ना, अनिल कुमार त्रिपाठी, अमरदीप नाथ शाहदेव, बच्चूलाल तिवारी, शशि कान्त, इंद्रजीत सिंह, देव कुमार, दुर्गा प्रसाद, नितेश सिन्हा, शम्मी राज, दिलीप सिंह, चितरंजन लाल खन्ना, रोहित राज, उषा कुमारी, रिंकी कुमारी, पूनम सिंह, ज्योति कुमारी, ललिता गिरी सहित सभी आचार्य दीदीजी ने बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन आचार्या गायत्री कुमारी एवं कक्षा एकादश की बहन सलोनी कुमारी ने किया।

Related Articles

Back to top button