
रामगढ़ : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सपरिवार सोमवार शाम को देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल रजरप्पा मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की विधि विधान के साथ पूजा – अर्चना की. साथ ही राज्यपाल संध्या आरती में शामिल हुए. राज्यपाल ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सुबोध पंडा ने राज्यपाल को पूजा – अर्चना कराया.
पूजा – अर्चना के पश्चात राज्यपाल ने कहा कि मां छिन्नमस्तिके का एक विशेष महत्व है. इस पवन धरती में लोग भक्ति और श्रद्धा के साथ अपनी मुरादें लेकर पहुंचते है. मां छिन्नमस्तिके देवी की दर्शन के लिए मैं यहां तीसरी बार आया हूं. मां के प्रति आस्था है, जिससे मैं यहां खींचे चला आता हूं. अब तो मंदिर का सुंदरीकरण भी हो गया है. यहां का वातावरण काफी अच्छा है.
राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर प्रक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था. मौके पर रामगढ़ एसडीओ अनुराग तिवारी, रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे.




