
रामगढ़: जिले की अग्रणी सेवाभावी संस्था मारवाड़ी महिला समिति रामगढ़ शाखा ने जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनजर स्थानीय होप हॉस्पिटल एवं कस्तूरबा महिला महाविद्यालय की छात्राओं के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया। कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के कर्मचारी एवं नर्सों तथा महाविद्यालय की छात्राओं के बीच समिति की बहनों ने उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़ों का वितरण किया।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए समिति की अध्यक्षा निशा जैन ने बताया कि अस्पताल कर्मी अपने निजी स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए हमारी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं इस कारण उनके ठंड से बचाव हेतु हमारा यह सहयोग समर्पित है। इसके अलावा महाविद्यालय की छात्राएं महाविद्यालय परिसर में तो सरकार द्वारा प्रदत पोशाक पहन लेती है पर घर पहुंच कर गर्म कपड़ों के अभाव में ठंड से परेशान होती है समिति की यह पहल ऐसी छात्राओं की सहायता उन्हें अध्ययन में सहयोग करना है। समिति के इस कार्यक्रम में मुख्य आर्थिक सहयोग समिति की सदस्या निर्मला अग्रवाल द्वारा किया गया।




