
रामगढ़ : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के. राजू , सह प्रभारी बेला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार रविवार रामगढ़ कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में रामगढ़ के गांधी चौक के समीप एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ जिला समन्वयक संजय साव ने की। यह उपवास एवं विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने तथा इसके माध्यम से गरीबों, वंचितों एवं पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने के प्रयासों के विरोध में किया गया।
कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार, सम्मान और आजीविका की गारंटी है। इसके स्वरूप में बदलाव कर केंद्र सरकार गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की गई कि मनरेगा के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए और ग्रामीण भारत के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस पार्टी गरीबों, मजदूरों और किसानों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो एवं कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी जी ने कहा कि बीते दिनों कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा थाना चौक स्थित गांधी जी के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था और गांधी के विचारों को कुचलने का प्रयास किया गया था लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के निर्माण में योगदान दिए हर महापुरुषों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करती है।विधायक ममता देवी ने कहा है कि बहुत जलद जिला प्रशासन या उनकी विधायक मद से महात्मा गांधी जी का आदमकद प्रतिमा का स्थापना किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, प्रदेश सचिव सीपी संतन, वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण कुमार सिन्हा, खोगेंद्र साव, राजेंद्र चौधरी,दिनेश मुंडा,प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, सागर महतो, एहसानुल्लाह अंसारी, आशिफ इकबाल, रूपेंद्र महतो, जाकिर अख्तर,राजू वर्मा, टिंकू खान, आजाद सिंह, ग़रीबा भुइया, मो अब्बास, लखेश्वर कुमार,प्रभात कुमार, कुलेश्वर बेदिया, कार्तिक राम, संतोष नायक,किशोर रजक, गुलाम सरवर, पिंटू अंसारी, मो तस्लीम, पप्पू पासवान,मो साजिद, मुकेश कुमार, परमानंद सिंह,संजू गुप्ता, सिंकू खान, संतोष सिंह,आनंद प्रताप, संजीव , जेके अग्रवाल , महेश यादव, नसीम खान, पवन महतो , शमशुद खान, राजेश कुमार यादव शामिल थे।




