Ramgarh

रामगढ़ : मां छिन्नमस्तिका फैक्ट्री मोड़ के समीप सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत, सड़क जाम

फैक्ट्री का परिचालान पूरी से बंद, मुआवजा की मांग को लेकर डटे रहे ग्रामीण

रामगढ़ : रामगढ़-भुरकुंडा मुख्य सड़क के अम्वाटांड स्थित मां छिन्नमस्तिका फैक्ट्री मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चैनगड़ा निवासी छोटेलाल बेदिया उम्र 36 वर्ष के रूप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार छोटेलाल बेदिया शुक्रवार रात अपने रिश्तेदार को नईसराय से छोड कर वापस चैनगड़ा लौट रहा था. उसी दौरान फैक्ट्री मोड़ के समीप सड़क पर गिरे कोयले के डस्ट से अनियंत्रित होकर स्कूटी संख्या जेएच24के 7262 सहीत सड़क पर गिर गये. स्थानीय लोगों द्वारा युवक को उठा कर सदर अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

शनिवार को युवक की मौत की जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा फैक्ट्री जाने वाले मार्ग को जाम कर फैक्ट्री का परिचालान पूरी से बंद कर दिया. लोगों द्वारा घटना का कारण फैक्ट्री आने-जाने वाले वाहन से गिरे मलबे के कारण सड़क पर जमी डस्ट को बता रहे थे. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर गिरने वाली डस्ट की सफज्ञयी को लेकर प्रबंधन द्वारा कोई भी कारगर कदम नही उदठायागया. डस्ट के कारण वहां आये दिन दुर्घटनायें होती है जिसमें लोग घायल हो रहे है. पोस्टमार्टम के बाद छोटेलाल बेदिया का शव घटना स्थल पर लाया गया. जिसके बाद फैक्ट्री जाने वाली सड़क पर शव को रखा गया.

दूसरी ओर रमगढ़-भुरकुंडा सड़क को जाम कर दिया गया. जाम की सूचना के बाद पतरातू सीओ मनोज कुमार चौरसिया, पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भुरकुंडा प्रभारी उपेंद्र कुमार, भ्ज्ञदानीनगर प्रभारी अख्तर अली,बासल प्रभारी कैलाश कुमार घटना स्थल पर पहुंचें. जहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया.

मौके पर पतरातू अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर, सत्येंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार, बरकाकाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा, अख्तर अली, बसाल प्रभारी कैलाश कुमार, आर एन सिंह, शाहनवाज खान, अरविंद सिंह, जेएलकेएम ज़िला अध्यक्ष देवानंद महतो, गिरि शंकर महतो, राजेंद्र बेदिया, वार्ड पार्षद गीता देवी, प्रदीप शर्मा, राजेश बेदिया, रामदयाल बेदिया, शस्त्र बल मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button