
रामगढ़ : चितरपुर प्रखंड के मारंग मरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल में बाबूराम महतो फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय इंटर स्कूल कार्निवल सीजन–7 का समापन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आजसू के युवा नेता पीयूष चौधरी व विशिष्ट अतिथि डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंग के निदेशक सुरेंद्र नाथ महतो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित लर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि पीयूष चौधरी ने कहा की प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर जीत हासिल करने का जज्बा पैदा होता है। साथ ही वे अपने अंदर छुपी प्रतिभा को उभार कर पदक जितने का प्रयास करते है। ततपश्चात इस इंटर स्कूल कार्निवल में विभिन्न विद्यालयों से हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त हुआ। और वे इस मंच का उप्योग कर मेडल्स प्राप्त किये।इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर विद्यालय के संस्थापक बाबूराम महतो, निदेशक भागीरथ कुमार, उप निदेशक अरविंद कुमार, संतोष महतो, सचिव मदन महतो, प्रधानाचार्य श्री राम नरेश सिंह, उप प्राचार्या श्वेता मिश्रा के अलावे सैकड़ो प्रतिभागी मौजूद थे।
प्रतियोगिता का परिणाम
डिस्कस थ्रो(जुनियर बालिका वर्ग) में प्रथम पम्मी कुमारी व द्वितीय रवि मुंडा( राधा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल) का रहा। वही साइंस एग्जीबिशन(जुनीयर बालक वर्ग) में प्रथम नव्याश्री (सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट), द्वितीय हर्ष महतो(एपेक्स पब्लिक स्कूल) व तृतीय स्थान संजीव कुमार ने प्राप्त किया। जबकि फैंसी ड्रेस कंपटीशन(जुनियर वर्ग) में प्रथम प्रिशा कुमारी(सत सांई पब्लिक स्कूल लारी), द्वितीय आलीशान हुसैन(एपेक्स पब्लिक स्कूल) व तृतीय श्रिति राज(डीएवी पब्लिक स्कूल) रहा।
इसी प्रकार बैडमिंटन एकल(सीनियर बालक वर्ग) में प्रथम सिद्धार्थ कुमार पासवान(केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट), द्वितीय जयदेव श्रीवास्तव(वीवा इंटरनेशनल स्कूल) रहा। स्पीच हिंदी(सुपर सीनियर बालिका वर्ग) में प्रथम करिश्मा कुमारी(राधा गोविंद इंटर कॉलेज रामगढ़ कैंट)। सिंगिंग(सुपर सीनियर बालिका वर्ग) में प्रथम राज आर्यन(सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट) और साइंस एक्जिबिशन(सीनियर वर्ग) में प्रथम भीम कुमार, द्वितीय आयुष कुमार व तृतीय अमन राज (राधा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल) ने हासिल किया। सभी सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।




