Uncategorized

ओवैसी ने फिर उगला जहर, कहा – हिंदुस्तान का नंबर वन आतंकी था नाथुराम गोडसे

New Delhi : अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा  सुर्खियों में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर चर्चा में हैं. ओवैसी के नाथूराम गोडसे को ‘नंबर-1 हिंदू रत्न आतंकवादी’ बताया है. इसके साथ ही उन्होंने चुनौती दी कि अगर ऐसा कहने पर पुलिस उनको नोटिस भेजती है तो भेज दे. ओवैसी यहीं नहीं रूके उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दुश्मन बताया. 

इसे भी पढ़ें – वीडियो में देखिये कैसे अपराधियों ने भाजपा नेता पंकज गुप्ता को मारी गोली

70 सालों से हमें डराया जा रहा है लेकिन हम डरने वाले नहीं

एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि हमने कभी मुल्क का सौदा ना किया था और ना ही करेंगे. 70 सालों से हमें डराया जा रहा है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमें जान से मार सकते हैं तो मार दीजिए लेकिन अगर हम जिंदा है तो यहीं जियेंगे. इस दौरान ओवैसी ने कहा कि मैं गोडसे के खिलाफ बोलूंगा वह हिन्दुस्तान का नंबर वन टेरेरिस्ट था. जनसभा में मौजूद लोगों ने उनके इस बयान के समर्थन में नारे लगाये.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button