Uncategorized

झारखंड सरकार पर लगाया दोहरी स्थानीय नीति बनाने का आरोप, शव यात्रा निकाल सीएम का फूंका पुतला

Chatra : झारखंड सरकार के स्थानीय दोहरी नीति के खिलाफ झारखंड छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने शहर में मुख्यमंत्री का शव यात्रा निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर दोहरी स्थानीय नीति के नाम पर हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. शव यात्रा का नेतृत्व जेवीएम नेता रामदेव सिंह भोक्ता कर रहे थे. सरकार की नीतियों के विरोध में चतरा महाविद्यालय परिसर से निकाली गयी यात्रा शहर के मुख्य मार्ग होते केसरी चौक पहुंची, जहां यात्रा सभा में तब्दील हो गयी. इस दौरान रघुवर दास मुर्दाबाद, 11 व 13 नीति समाप्त करो व नौकरी बेचना बंद करो, लिखी तख्ती लेकर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास मुर्दाबाद, सांसद सुनील सिंह व विधायक जयप्रकाश भोगता मुर्दाबाद के नारे लगाए और तीनों का पुतला फूंका.

इसे भी पढ़ें – भाजपा जिला कोषाध्यक्ष की हत्या के विरोध में लोहरदगा बंद, दुकानदारों ने स्वत: बंद की अपनी दुकानें

इसे भी पढ़ें – वीडियो में देखिये कैसे अपराधियों ने भाजपा नेता पंकज गुप्ता को मारी गोली

संघ के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

इसके बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिल राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. मौके पर संघ के अध्यक्ष आदर्श कुमार वह अभिषेक निषाद में संयुक्त रुप से कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हजारों बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब गया है. अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध सभी छात्र संगठन एकजुट होकर आंदोलन चलाएंगे.

इसे भी पढ़ें – दुस्साहस : पिस्का में दिन दहाड़े लोहरदगा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता की गोली मार कर हत्या

इसे भी पढ़ें – सिमडेगा पुलिस को मिली सफलता, जिंदा गोली सहित PLFI उग्रवादी गिरफ्तार

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button