Uncategorized

चतरा  : दर्द से कराहती रही गर्भवती, नहीं खुला केंद्र का ताला, अनुपस्थित थे एएनएम

Chatra : मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में शनिवार की सुबह प्रसव के लिए आयी गर्भवती दर्द से करहाती रही पर उसकी सुनने वाला कोई नहीं था. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि स्वास्थ्य उपकेंद्र में न तो एएनएम थीं और नहीं ही स्वास्थ्यकर्मी. केंद्र के मुख्य द्वार पर ताला जड़ा हुआ था. गर्भवती करीब तीन घंटों तक उपकेंद्र के मुख्य द्वार के समीप दर्द से कराहती रही. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से ममता वाहन बुलाया गया और उसे इटखोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां पर महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ.

इसे भी पढ़ें – चक्रधरपुर पुलिस पर ग्रामीणों को कुत्ते से कटवाने का आरोप, थाने का घेराव कर रहे ग्रामीण व पुलिस में झड़प, फायरिंग, पुलिसकर्मी समेत कई घायल

केन्द्र में हैं दो एएनएम, अस्पताल में नहीं देते समय, घर पर रहते हैं ज्यादा

जानकारी के अनुसार मयूरहंड गांव निवासी बबलू भुंइया की पत्नी अंजू देवी को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिजन उसे ममता वाहन से लेकर उपकेंद्र पहुंचे. केंद्र में ताला लटका मिला. प्रसव के लिए आयी गर्भवती लगभग तीन घंटे तक दर्द से तड़पती रही. ऐसा नहीं कि उपकेंद्र में स्वास्थ्य कर्मी पदस्थापित नहीं हैं. यहां पर बजाफ्ता तौर पर दो एएनएम नीता बाला व निलिन सोरेन हैं. परंतु दोनों एएनएम केंद्र में कम और घर में ज्यादा रहते हैं. गर्भवती की सास ललकी देवी ने बताया कि सुबह के करीब छह बजे वह अपनी बहु का प्रसव कराने के लिए यहां पहुंची. लेकिन नौ बजे तक उपकेंद्र के बाहर ताला लटका रहा. बाद में ग्रामीणों को उन्होंने इसकी जानकारी दी. ग्रामीणों के प्रयास से ही ममता वाहन उपलब्ध हुआ और उसे लेकर इटखोरी चले गये. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एएनएम नियमित ड्यूटी नहीं करती है.

इसे भी पढ़ें – खूंटी : डायन करार कर पहले घर में किया तोड़-फोड़, फिर महिला को पीटा और जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप

एएनएम के खिलाफ होगी कार्रवाई

चतरा के सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है. यदि ऐसा है तो संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई होगी. मामले की जांच करायी जाएगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button