Simdega : रविवार को पुलिस ने पीएलएफआई के उग्रवादी को गिरफ्तार करने कमें सफलता हासिल की है. पुलिस ने गिरफातार उग्रवादी के पास से जिंदा गोलियां बरामद की है. जिला के एसपी संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोलबा थाना क्षेत्र में पीएलएफआई उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. एसके बाद एसपी के निर्देश पर बोलबा थाना प्रभारी व इंसपेक्टर बोलबा थाना क्षेत्र के अवगा करम टोली में छापामारी की. छापामारी में पीएलएफआई उग्रवादी जगत मांझी उर्फ जोथू मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जगत मांझी के पास से पांच जिंदा गोलियां बरामद की गयी है. उसके पास से पीएलएफआई प्रतिबंधित संगठन के नाम पर पर्चा भी बरामद हुआ है.
पुलिस वाहन पर हमला करने का भी आरोफी है जगत मांझी
एसपी संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गये उग्रवादी जगत मांझी बोलबा थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन पर हमला करने का भी आरोपी है. पुलिस वाहन पर हमला के दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था. जगत मांझी पर एक युवक के अपहरण का आरोप भी है. पुलिस जगत मांझी से पूछताछ कर क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाने की तैयारी में है. एसपी संजीव कुमार ने बताया कि बोलबा थाना क्षेत्र में 6-7 की संख्या में उग्रवादी बचे हुए हैं. एरिया कमांडर विजय डांग को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा. जिले में किसी को अशांति फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. एसपी संजीव कुमार ने कहा कि अगर विजय डांग आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसे गोली खानी पड़ेगी. जगत मांझी के खिलाफ बोलबा थाना में सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button