
Ranchi: 31 दिसंबर की शाम लीलेक सरोवर पोर्टिको में इंटरनेशनल डांसरों की महफिल सजेगी. शाम को यादगार बनाने के लिए आकर्षक, मनोरजंक एवं डीजे नाइट का आयोजन किया गया है. होटल में विंटर ग्लिटर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें रसियन डांसरों की मनमहोक प्रस्तुति दी जायेगी. इसके साथ ही सौ से भी ज्यादा लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम होगा. यह जानकारी होटल के जेनरल मैनेजर शंकर दत्ता ने दी. उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी के उत्साह में सभी लोग डूबे रहते हैं. लोगों के इसी उत्साह और उमंग को और ज्यादा बढाने के लिए होटल प्रबंधन द्वारा यह तैयारी की गयी है. इसमे रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों और युवाओं के लिए भी मनोरजंक गेम और डांस का भी आयोजन किया गया है. रात्रि आठ बजे से नये साल का सेलिब्रेशन शुरू हो जायेगा. यह रात्रि 12:30 बजे तक चलेगा. प्रोग्राम में शामिल होनेवाले लोग टिकट का भुगतान कर अनलिमिटेड भोजन का आनंद ले सकते हैं.
नादिया मुस्तफीना के बेली डांस से होगा नये साल का आगाज
श्री दत्ता ने बताया कि नये साल के स्वागत के लिए रसियन डांसर नादिया मुस्तफीना रांची आ रही हैं. नादिया का बेली डांस नये साल के स्वागत में चार चांद लगा देगा. इसके अलावा कोलकाता की नृत्य मंडली युवराज फिल्म के डांसर भी इस शाम को और ज्यादा खूबसूरत बनाने का काम करेंगे. वहीं डीजे आदि और डीजे अभि के संगीत से शाम को सजाया जायेगा. बच्चों के लिए गुब्बारा शूटिंग, डार्ट, जपिंग बैग व अन्य कार्यक्रम होंगे. युवाओं का पसंदीदा सेल्फी जोन भी बनाया जा रहा है.
6000 रुपए है टिकट की कीमत
इस शाम का हिस्सा बनने के लिए सिर्फ 6000 रुपए का टिकट खरीदना होगा. एक टिकट में एक कपल प्रोग्राम में इंट्री कर सकते है. इसके अलावा 6 से कम उम्र के बच्चे कॉम्प्लीमेंट्री के रुप में प्रवेश पा सकते हैं, तो वहीं 6 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए 1500 रुपए का टिकट लेना होगा. इस वर्ष होटल में ठहरने के लिए भी एक पैकेज तैयार किया गया है. जिसमें 9999 रुपये में 31 दिसंबर को कमरे में ठहरना और अगले दिन का नाश्ता लागू होगा. 10999 रुपए के पैकेज में दो रात रात कमरे में ठहरना, दो दिनों के लिए इवेंट पास, नाश्ता और दोपहर का भोजन ले सकेंगे.
इसे भी पढ़ेंः गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार, राइफल, सांभर खाल व जंगली मुर्गा बरामद




