RANCHI : खाद्य संरक्षण एवं मानक अभिकरण स्वास्थ्य मंत्रालय केद्र सरकार द्वारा चलित खाद्य जांच प्रयोगशाला की शुरूआत झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने संयुक्त रूप से किया. चलित खाद्य जांच प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य सामग्री में मिलावट की जांच की जाएगी. फूड सेफ्टी ऑन व्हील की कीमत 36 लाख रूपये है. गौरतलब है कि फूड सेफ्टी ऑन व्हील प्राप्त करने में झारखंड अग्रणी राज्य बना है. इस वैन के संचालन के लिए आगामी तीन वर्ष तक केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष पांच लाख रुपया दिया जाएगा. फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्टाफ की व्यवस्था की गई है. चलित प्रयोगशाला में दूध, फ्रूट, जूस, शक्कर, चाशनी युक्त पदार्थ और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर जैसी खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और शुद्धता के मानकों की जांच की जाएगी.
SAURABH SHUKLA :

इसे भी पढ़ें- अवैध कमेटी की अनुशंसा पर डीजीपी ने एसपी आवास में महिला सिपाही का यौन शोषण करने वाले सार्जेंट व रीडर को किया निलंबन मुक्त !
फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील में इन खाद्य पदार्थों की होगी जांच
*मिर्च, मसाले, हल्दी, मिठाइयां, नमकीन, शरबत, आइसकैंडी और खाद्य तेलों में असाध्य रंगों की मिलावट की जांच की जा सकती है.
*चायपत्ती और काली मिर्च में खाद्य रंगों की मिलावट.
*चायपत्ती, आटा, सूजी, मैदा जैसे खाद्य पदार्थों में लोहा के बुरादे की मिलावट.
*घी, मावा, पनीर जैसे खाद्य पदार्थों में घी निकाल कर उसके स्थान पर अन्य तेल मिलाएं जाने की मिलावट.
*अनेक खाद्य पदार्थों में सस्ते स्टार्च की मिलावट और इसी प्रकार की अनेक स्पॉट टेस्ट मौके पर किए जा सकेंगे.

20 रूपए में होगी खाद्य सामग्रियों की जांच
झारखंड की जनता अपने खाद्य पदार्थों की जांच अधिक से अधिक कराएं इसके लिए जांच की राशि 20 रूपया निर्धारित की गयी है. चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा मौके पर ही जांच कर परिणाम दिए जाएंगे. इसके अलावा खाद्य संरक्षा और शुद्धता के लिए खाद्य कारोबारी और उपभोक्ताओं दोनों को ही जागरुक किया जाएगा. फूड सेफ्टी ऑन व्हील में जागरूक्ता के लिए माइक, स्क्रीन एवं प्रशिक्षण की सुविधा भी दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें- हजारीबाग और कोडरमा में अवैध खनन देख एनजीटी की विशेष जांच कमेटी ने अधिकारियों को लगायी फटकार
ये रहे मौजूद
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे, अभियान निदेशक (एनएचएम) कृपानंद झा, डीआईसी डॉ सुमंत मिश्रा, आईईसी सेल इंचार्ज डॉ. पुष्पा मारिया बेक, सभी निदेशक, उपनिदेशक और कंसलटेंट उपस्थित थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

86363 82115Spot lets start work on this write-up, I really believe this incredible web site requirements additional consideration. Ill a lot more likely be once again you just read additional, thank you that data. 348497