Uncategorized

बिल गेट्स को पीछे छोड़ जेफ बेजोस दुनिया के, मुकेश अंंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी

New Delhi : फोर्ब्स की वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट 2018  में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय माने गये हैं. जहां तक दुनिया की बात है, तो  7.5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस टॉप पर हैं. बेजोस 112 अरब डॉलर से ज्यादा संपत्ति रखने वाले दुनिया के पहले अरबपति भी बन गये हैं.  बता दें कि चार साल तक इस लिस्ट में पहले पायदान पर बने रहे माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है.  

इसे भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं को बदजुबानी के लिए लगायी फटकार, कहा- केजरीवाल सीएम हैं, उनके लिये कुछ तो दिखायें सम्मान

दुनिया में बिल गेट्स  दूसरे, वॉरेन बफे तीसरे स्थान पर

 बिल गेट्स  की  संपत्ति  91.2 अरब डॉलर है. वे दूसरे स्थान पर हैं.  वॉरेन बफे   87.7 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं. बर्नार्ड अर्नाल्ट  75 अरब डॉलर के साथ चौथे और मार्क जुकरबर्ग 72 अरब डॉलर के साथ पांचवे स्थान पर हैं.  दुनियाभर के 2208 बिलियनेयर्स का कुल नेटवर्थ 9.1 ट्रिलियन डॉलर है,  जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 7.7 ट्रिलियन डॉलर था. इस बार की लिस्ट में दुनियाभर से 259 नये चेहरे आये हैं.  फोर्ब्स लिस्ट में सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका के हैं. यहां के 585 और चीन के 373 अरबपति इस लिस्टय में हैं. टॉप 10 लोगों में कोई भी महिला शामिल नहीं है.

इसे भी पढ़ें- त्रिपुरा, तमिलनाडू और कोलकाता के बाद अब यूपी में भी गुंडई , तोड़ी गयी अंबेडकर की मूर्ति

अजीम प्रेमजी दूसरे, लक्ष्मी मित्तल तीसरे अमीर भारतीय

वर्ल्ड बिलियनेयर्स लिस्ट 2018  में 119 भारतीय भी शामिल किये गये हैं.  दुनिया के स्तर पर बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश लगभग 2.61 लाख करोड़ यानी 40.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 19वें नंबर पर पहुंच गये हैं. मुकेश अंबानी पिछले साल इस लिस्ट में 33वें स्थान पर थे और तब उनके पास 23.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी. इस तरह वे इस बार 14 रैंक ऊपर गये हैं.  भारतीयों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं. उन्होंमने लक्ष्मीे मित्तेल को पीछे छोड़ दिया है. वे भी बड़ी छलांग लगाते हुए लिस्टप में 2017 की 72वें रैंक और 14.9 अरब डॉलर की सम्पोत्ति से आगे 18.8 अरब डॉलर की  संपत्ति के साथ इस बार 50वें नंबर पर पहुंच गये हैं.   18.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लक्ष्मी मित्तल तीसरे नंबर पर हैं. ग्लो‍बल लिस्ट. में वे इस बार 62वें नंबर पर हैं, जबकि पिछले साल वे 56वें नंबर पर थे. डीमार्ट चेन के प्रमुख राधाकृष्पण दमाणी इस बार भारतीयों की लिस्टे में 10 अरब डॉलर के नेट वर्थ के साथ 8वें नंबर पर हैं.  हिंदुजा ब्रदर्स इस बार भारतीयों की लिस्टल में टॉप 10 में जगह नहीं पा सके. उनकी संपत्ति आठ अरब डॉलर के लगभग है. गौतम अदानी 9.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस बार 9वें नंबर पर हैं.  पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा 1.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ग्लो बल स्तर पर 1349वें नंबर पर  हैं.

इसे भी पढ़ें- टीटीपीएस एमडी का मामला उठा रहा है सरकार की मंशा पर सवाल, इंटरव्यू के 103 दिन बीते पर संस्पेस अब-तक कायम

सावित्री जिंदल सबसे अमीर भारतीय महिला

भारतीय अरबपति महिलाओं में सबसे अमीर जिंदल स्टील एंड पावर की मालकिन सावित्री जिंदल हैं. उन्हें ग्लोबल लिस्ट में 176वां रैंक मिला है. उनकी कुल संपत्ति 8.8 बिलियन डॉलर है. बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ दूसरी की संपत्ति 3.6 बिलियन डॉलर है.

इसे भी पढ़ें- त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़ने के बाद देशभर में इस तरह की घटनायें, तमिलनाडू में पेरियार की और अब बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तोड़ी गयी मूर्ति

फोर्ब्स की लिस्ट में ये हैं टॉप पांच अमीर

  • जेफ बेजोस    112 अरब डॉलर
  • बिल गेट्स    91.2 अरब डॉलर
  • वॉरेन बफे     87.7 अरब डॉलर
  • बर्नार्ड अर्नाल्ट  75 अरब डॉलर
  • मार्क जुकरबर्ग 72 अरब डॉलर

इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल से चोरी का कोयला धनबाद में लाकर डिस्को पेपर पर भेजा रहा मंडियों में, हर दिन 150 ट्रक का धंधा, सरकार को सालाना 80 करोड़ का नुकसान

टॉप पांच  में ये भारतीय शामिल

  • मुकेश अंबानी  40.1 अरब डॉलर
  • अजीम प्रेमजी  18.8 अरब डॉलर
  • लक्ष्मी मित्तल 18.5 अरब डॉलर
  • शिव नडार    14.6 अरब डॉलर
  • दिलीप सांघवी 96.2 हजार करोड़ रुपए

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button