
Gola (Ramgarh): रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड प्रमुख व आजसू पार्टी के जलेश्वर महतो का रविवार की देर रात अपरहरण की खबर है. बताया गया कि प्रखंड प्रमुख जलेश्वर महतो ठेकेदारी का भी काम करते हैं. वे रामगढ़ विधायक सह राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के भी काफी करीबी हैं. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने उनके गोला थाना क्षेत्र के कोईया गांव स्थित आवास से अपहरण किया है. अपराधी आजसू नेता की क्रेटा कार व एक बाइक भी अपने साथ ले गये.
हथियारबंद वर्दीधारी अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
अपहरण के लिए आठ-नौ की संख्या अपराधी पहुंचे थे और सभी हथियारों से लैश थे. इनमें से कुछ वर्दीधारी भी थे. अपहरण की घटना के बाद गोला थाना पुलिस कोईया गांव पहुंचकर आजसू नेता की पत्नी, भाई सहित अन्य परिजनों से पूछताछ की. रामगढ़ के एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने बताया कि आजसू नेता जलेश्वर महतो को अपराधी उनके आवास से अपहरण कर ले गये. उनकी क्रेटा वाहन व बाइक भी अपराधी अपने साथ ले गये हैं. अपराधियों की धर-पकड़ व प्रमुख के सकुशल बरामदगी के लिए छापामारी जारी है. इस घटना में किसका हाथ है और घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है. इस संबंध में पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है.
इसे भी पढ़ें: 52 करोड़ खर्च कर बिहार से मंगाये 82129 नक्शे, फिर भी झारखंड में नहीं सुलझ रहा जमीन विवाद




