JharkhandRanchi

सीसीएल के नॉर्थ कर्णपुरा क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन

Ranchi: स्वच्छता पखवाड़ा-2024 के तहत सी.सी.एल के एन.के क्षेत्र में रविवार को सिविल सोसायटी डकरा तथा एन.के क्षेत्र के संयुक्त प्रयास से केंद्रीय अस्पताल डकरा में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन के मुख्य अतिथि हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (कार्मिक), सी.सी.एल ने स्वयं इस शिविर में रक्तदान करके आम जनों को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित इस रक्त शिविर में लगभग 150 लोगों ने रक्तदान किया. इस शिविर में एन.के क्षेत्र की तरफ से महाप्रबंधक सुजीत कुमार के साथ अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button