
Ranchi: राजधानी रांची के पिठोरिया इलाके में पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जुआरी से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि पिठौरिया इलाके में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है जिसके बाद जुआ अड्डा पर एसएसपी की क्यूआरटी और पिठोरिया पुलिस ने छापेमारी की है. पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा बाइक, जुआ खेलाने का समान और नकदी बरामद किया गया है. कई जुआरी भागने में कामयाब हो गए.




