
Ramgarh: रामगढ़ के छतर मांडू स्थित व्यवहार न्यायालय के समीप एनएच – 23 में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी जिससे मां और बेटी की मौत हो गई साथ ही महिला का पति गंभीर रूप से घायल है. यह घटना व्यवहार न्यायालय के समीप एनएच 23 में घटित हुई है. बताया जाता है कि रजरप्पा से मोटरसाइकिल में चूरचू जुमरी बेलगड्डा एक मोटरसाइकिल में मां बेटी और दामाद तीनों जा रहे थे. व्यवहार न्यायालय के पास ट्रक जिसका नंबर Jh19B 0510 जो रामगढ़ साइड से आ रही थी जोर दार टक्कर मार दी जिसमें महिला मूर्ति टुडू 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. बेटी सुरजमुनि सोरेन पति सोनाराम मुर्मू 35 वर्ष की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई. बाइक चला रहे सोनाराम मुर्मू 45 वर्ष को गंभीर चोट आई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है उसकी भी हालत काफी गंभीर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: नए आपराधिक कानूनों को समझने की कवायद, पुलिस पदाधिकारियों को कराया जाएगा इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग




