
Ranchi: रांची पुलिस ने देह व्यापार में शामिल तीन लोगों को मौर्या होटल से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रीना देवी, विशाल सिन्हा और जस्मिना मंडल है. शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि सुनिता कॉम्प्लेक्स स्थित मौर्या होटल में अनैतिक देह व्यपार का धंधा किया जा रहा है. जानकारी मिलने के बाद छापामारी दल का गठन किया गया एवं छापामारी दल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनिता कॉम्प्लेक्स स्थित मौयाँ होटल के कमरा नं0 406, 402 में छापामारी किया. छापामारी के क्रम में दो महिला और एक पुरुष को पुलिस बल के द्वारा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. पकडायी महिलाओ एवं पुरुष के पास आपत्तिजनक समान को बरामद किया गया. जिसे विधिवत जप्ति सूचि तैयार कर जप्त किया गया. दो महिलाओं एवं एक पुरुष को विधिवत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुको से पुछताछ करने पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा करने की बात स्वीकार किया है.




