Crime NewsJharkhandLatehar

लातेहार: माओवादियों के बाद जेजेएमपी उग्रवादियों का उत्पात, दो ट्रक फूंके- पर्चा भी छोड़ा

Latahar: लातेहार जिले में इन दिनों नक्सली संगठन पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं. पिछले एक पखवारे के दौरान चंदवा और महुआडांड़ थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा उत्पात मचाने के बाद सोमवार की रात बालूमाथ थाना क्षेत्र में जेजेएमपी के उग्रवादियों ने आगजनी की है.

इसे भी पढ़ेंःशाह ब्रदर्स खनन घोटालाः AG,DMO,विभागीय मंत्री पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर ACB पहुंची कांग्रेस

बालूमाथ थाना क्षेत्र के बुकरु गांव में सोमवार की देर रात झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) उग्रवादियों ने दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया. साथ ही मौके पर पर्चा भी फेंका और बिना अनुमति काम करने से मना किया है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

एक ट्रक पर लोड था कोयला

रात में ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ट्रक चालकों ने बताया कि एक ट्रक कुंडी कोलयरी से कोयला लोड कर आ रहा था, जबकि दूसरा कोलयरी में जा रहा था. बीच रास्ते में घात लगाए उग्रवादियों ने ट्रकों को रुकवाया और चालकों के साथ मारपीट की.

जानें विकास के पैमाने पर खरा कहां खड़ा है झारखंड ?

जेजेएमपी के नाम से लिखित एक पर्चा भी बरामद

इसके बाद उग्रवादियों ने अपने साथ लाए पेट्रोल को ट्रकों पर डालकर आग के हवाले कर दिया. घटना में दोनों ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गए. साथ ही मौके से जेजेएमपी के नाम से लिखित एक पर्चा भी बरामद किया गया, जिसने घटना की जिम्मेवारी ली गई है. पुलिस ने इस पर्चे को जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ेंःपारा टीचर लाठीचार्जः BJP MLA ने कहा- ऊपर से थोप दिए जाते हैं CM, MP ने कहा- सरकार के लिए अच्छा नहीं

Related Articles

Back to top button