Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू : नक्सलियों की बड़ी साजिश हुई नाकाम, 9 बम बरामद

Daltonganj :  नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर पलामू पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को सफलता मिली. पलामू-चतरा सीमावर्ती क्षेत्र से पुलिस और सीआरपीएफ 134 बटालियन ने माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान नौ बम बरामद किया. सभी बम दो चट्टानों के बीच दरार में छिपाकर रखे गये थे.

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण को लेकर संत सत्यमित्रानंद छह दिसंबर से अनशन करेंगे

नष्ट किये गये बम

पलामू पुलिस और सीआरपीएफ 134 बटालियन आउट झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते द्वारा सभी बमों को विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है. एक-एक बम की क्षमता इतनी थी की किसी भी वाहन को नुकसान पहुंचाया जा सकता था. पलामू एसपी इंद्रजीत महथा के निर्देश पर सोमवार से ही सर्च अभियान शुरू किया गया. सर्च अभियान का नेतृत्व पलामू अभियान एसपी अरुण कुमार सिंह कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें : जलडेगा में पत्रकार के भाई की गला रेत कर हत्या

अत्यधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान जवान चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रहरिया पंहुचे. उसी दौरान पहाड़ी में छिपाया हुआ बम बरामद हुआ. जिस इलाके से बम बरामद हुआ है. वह पलामू के चेक पिकेट से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है. यह इलाका बिहार से सटा हुआ है और अत्यधिक नक्सल प्रभावित माना जाता है.

Related Articles

Back to top button