
Dubai: दुबई लोक अभियोजक कार्यालय ने मंगलवार को दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत मामले की जांच बंद कर दी और फारेंसिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उनकी बेहोश होने के बाद दुर्घटनावश डूबने से मौत हुयी. स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, परिवार को श्रीदेवी का शव सौंप दिया गया है और इसे लेप के लिए ले जाया गया है.
इसे भी पढ़ें: रजनीकांत से शाहरुख खान तक, श्रीदेवी के निधन से दुखी सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर
मामले को किया गया बंद
सरकार के मीडिया कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘द दुबई मीडिया आफिस’ ने कई ट्वीट करके कहा कि पूरी जांच के बाद शव को सौंपने का फैसला किया गया है. इसमें कहा गया कि दुबई लोक अभियोजन ने भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की परिस्थितियों की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद उनके शव को उनके परिवार को सौंपने की मंजूरी दी है. इसमें कहा गया कि दुबई लोक अभियोजन का कहना है कि इस तरह के मामलों में जिन नियमित प्रकियाओं का पालन किया जाता है, उन्हें पूरा कर लिया गया है. फारेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अभिनेत्री की मौत बेहोश होने के बाद दुर्घटनावश डूबने के कारण हुयी. मामले को अब बंद कर दिया गया है. भारत की 54 साल की दिग्गज अभिनेत्री की शनिवार की रात जुमेराह एमीरेट्स टावर्स के होटल के कमरे में मौत हो गयी थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




