
Patna : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन यानि मंगलवार को सदन में राज्य का बजट पेश किया जायेगा. उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री सुशील मोदी बिहार के वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट पेश करेंगे. संभावना जतायी जा रही है कि इस बार बिहार का बजट पौने दो लाख करोड़ से अधिक की हो सकती है. यह पिछले बजट की तुलना में 15 से 20 हजार करोड़ से अधिक का होगा. इस दौरान विपक्ष के सरकार पर हमलावर होने के आसार हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार : बेतिया में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर पादरी के साथ असामाजिक तत्वों ने की मारपीट
शिक्षा के लिये सबसे अधिक राशि के आवंटन की उम्मीद
पिछले वर्ष के 1.60 लाख करोड़ के बजट में इस बार करीब 12 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है. कैबिनेट ने पिछले दिनों 1.77 लाख करोड़ के बजट प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की थी. संभावना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी राज्य सरकार सबसे अधिक राशि शिक्षा प्रक्षेत्र के लिए आवंटित करे. पिछली बार 25,251 रुपये शिक्षा पर खर्च करने का फैसला लिया गया था. प्रदेश में साक्षरता दर पहले से काफी बढ़ी है, मगर फिर भी यह अभी अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को अपने बूते चलाने की घोषणा और तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापना जैसे कार्य इस संभावना को प्रबल बनाते हैं कि शिक्षा के लिए सबसे अधिक राशि आवंटित होगी.
इसे भी पढ़ें: संरक्षण के चलते बच्चों को कुचलने वाले वाहन मालिक की गिरफ्तारी नहीं हुई – तेजस्वी
योजनाओं को सरजमीन पर उतारने के लिये अधिक राशि की आवश्यकता
वहीं आगर कृषि और ग्रामीण विकास की बात करें तो वह भी पीछे नहीं रहेगा, पिछले साल स्वास्थ्य के प्रक्षेत्र में अधिक राशि आवंटित नहीं थी, मगर केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए लागू होने वाली स्वास्थ्य बीमा योजना के कारण इस बार के बजट में स्वास्थ्य पर अधिक फोकस की उम्मीद है. इस योजना में राज्य सरकार को 40 प्रतिशत राशि देनी है.राज्य सरकार ने पिछली बार भी बजट में सात निश्चय कार्यक्रम को प्राथमिकता दी थी. इस वित्तीय वर्ष में इन कार्यक्रमों को सरजमीन पर उतारने के लिए और अधिक राशि की आवश्यकता होगी. केंद्र सरकार ने इस बार अपना बजट किसान एवं गांव पर केंद्रित किया है. राज्य सरकार से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है क्योंकि पिछले ही वर्ष दिसंबर में तीसरा कृषि रोडमैप जारी हुआ है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की लगातार बात कही जा रही है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




