Uncategorized

कड़ी सुरक्षा के बीच नगालैंड में मतदान शुरू,2,156 में से आधे से अधिक मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित

Kohima : नगालैंड में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया. यहां के कुल 2,156 में से आधे से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. नगालैंड में एनडीपीपी प्रमुख नीफियू रियो को उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है. इसलिए यहां 59 सीटों के लिए ही चुनाव हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक मतदान शाम चार बजे तक चलेगा लेकिन कुछ अंदरूनी जिलों के कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान दोपहर तीन बजे ही समाप्त हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें- वायरल पत्र में आरोप : झारखंड कैडर के दो सीनियर आईएएस अफसरों के बेटों को मिली रिश्वत में केपीएमजी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अधिकारियों ने बताया कि नगालैंड में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ ) की 281 कंपनी के अलावा राज्य पुलिस बल को तैनात किया गया है. नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि नगालैंड के 2,156 मतदान केंद्रों में से 1100 को अति संवेदनशील, 530 को संवेदनशील और 526 को सामान्य घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों की देखरेख सीएपीएफ करेगा और राज्य पुलिस उसकी मदद करेगी.

इसे भी पढ़ें- बढ़ सकती है बिजली संकटः देश के 46 बिजली घरों में एक सप्ताह से भी कम का कोयला भंडार

नागालैंड में कुल 11,76,432 मतदाताओं में से 5,97,281 पुरूष और 5,79,151 महिला मतदाता

नगालैंड में 11,76,432 मतदाताओं में से 5,97,281 पुरूष और 5,79,151 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. सैन्य सेवाओं में कार्यरत मतदाताओं की संख्या 5884 हैं. नगालैंड में चुनाव से पहले नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान की मांग कर रही नगालैंड ट्राइबल होहोज एंड सिविल ऑर्गनाइजेशन्स (सीसीएनटीएचसीओ) की कोर समिति ने ‘‘चुनाव नहीं’’ का फरमान जारी किया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button