National

गुजरात हिंसा : मोदी के निशाने पर कांग्रेस,  कहा, बांटो और राज करो की नीति पर चलती रही है कांग्रेस

 NewDelhi : पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि खुशियां साझा करने से बढ़ती हैं. उनका इशारा गुजरात हिंसा की ओर था. मोदी ने कहा, समाज में कोई विभाजन नहीं होना चाहिए. कांग्रेस लंबे समय से बांटो और राज करो की नीति पर चलती रही है.  आरोप लगया कि कांग्रेस ने एक परिवार के हित के लिए समाज को बांटने का काम किया, लेकिन भाजपा सभी के कल्याण और समाज की एकता में विश्वास करती है. पीएम मोदी ने इस टिप्पणी के जरिए प्रवासी मजदूरों को लेकर जारी हिंसा से जूझ रहे गुजरात के लिए अहम संदेश दिया. पीएम मोदी ने गुजरात के लोगों को दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने का संदेश दिया.

इस क्रम में मोदी ने कांग्रेस पर बांटों और राज करो की नीति अपनाने का आरोप लगाया. बता दें कि नमो ऐप के जरिए पांच लोकसभा सीटों रायपुर, मैसूर, दमोह, करौली-धौलपुर, आगरा के भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पीएम मोदी ने यह बात कही.

इसे भी पढ़ेंः राफेल डील पर फ्रांस मीडिया का दावा,  दसॉ एविएशन के पास रिलायंस के अलावा कोई दूसरा विकल्प था ही नहीं

हम समाज में नफरत नहीं फैलाते और बांटने का काम नहीं करते

गुजरात में बिहार और यूपी के मजदूरों के खिलाफ हो रही हिंसा के कारण हजारों लोग गुजरात छोड़ कर चले गये हैं. भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस लीडर अल्पेश ठाकोर ने हिंसा भड़कायी है. पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा, हम समाज में नफरत नहीं फैलाते और बांटने का काम नहीं करते. हमारा मंत्र सबका साथ-सबका विकास है.  लेकिन वे समाज को बांटकर और नफरत फैलाकर खुद को मजबूत करना चाहते हैं. उनका इशारा कांग्रेस की ओर था.  दमोह के एक भाजपा कार्यकर्ता के सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने यह बात कही.  इस क्रम में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभाजन में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक ही भाषा बोलने वाले लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया.  कहा कि अटल जी जब प्रधानमंत्री थे तो तीन राज्यों का शांतिपूर्ण गठन हुआ, लेकिन कांग्रेस ने आंध्र का बंटवारा ऐसा किया कि दोनों राज्य परेशान हो गये.

Related Articles

Back to top button