Uncategorized

रिसेप्शन में नवविवाहित दंपति को गिफ्ट किया बम, खोलते ही हो गयी दुल्हे की मौत, दुल्हन गंभीर रूप से घायल

Bhubaneswar : ओडिशा के बोलनगीर जिले में एक गिफ्ट पैक में विस्फोट होने से दुल्हे की मौत हो गयी. वहीं इस घटना में दुल्हे की दादी समेत एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गयी. दुल्हन भी विस्फोट के बाद गंभीर रूप से घायल हो गयी है. पुलिस ने इस मामले में बताया कि विवाह के बाद रिसेप्शन के दौरान यह उपहार किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवविवाहित दंपति को दिया था. जिसमें कि विस्फोट का सामान रखा हुआ था.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में 12 लाख ग्राहकों को बिना पोर्ट नंबर दिये एयरसेल ने अपनी सेवा की बंद, ग्राहकों को नहीं दी जा रही सही जानकारी, देखें वीडियो..

क्या है मामला

गौरतलब है कि पांच दिन पहले ही युवक की शादी हुयी थी. शादी के बाद रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुल्हा-दुल्हन को गिफ्ट दिया था. गिफ्ट को जब खोला गया तो अचानक धमाका हुआ. पुलिस के मुताबिक इस धमाके में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गयी तथा पांच दिन पहले विवाह के बंधन में बंधे उसके पोते की मौत राउरकेला के एक अस्पताल में हो गयी. वहीं दुल्हन का इलाज बुरला के अस्ताल में चल रहा है. इधर हादसे में घायल एक और अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गयी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button