Uncategorized

मोसुल में लापता भारतीयों की खोज के लिए इकट्ठा किये जा रहे हैं DNA: सुषमा स्वराज

New Delhi : इराक के मोसुल से जनू 2014 से लापता 39 भारतीय मजदूरों के परिजनों का डीएनए सैंपल एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ताकि उन सैंपल को इराक भेजा जा सके. लोकसभा में अश्विनी कुमार के एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि इराक में लापता 39 भारतीयों को खोजने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है और भारतीय नागरिकों की तलाश के लिए इराक और अन्य देशों से इस बारे में सहयोग मांगा गया है.

इसे भी पढ़ें – 15 दिनों से धधक रहे हैं कैलिफोर्निया के जंगल, राज्य के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी आग

साथ ही विदेश मंत्री ने बताया कि जुलाई और अगस्त 2017 में मोशुल और बादुश को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के चंगुल से मुक्त कराने के बाद, इराकी अधिकारियों ने भारत सरकार को उन इलाकों में पाए गए सामूहिक कब्र के बारे में जानकारी दी. इराकी शहीद फाउंडेशन ने लापता भारतीयों के परिजनों से डीएनए सैंपल देने को कहा ताकि इन कब्रों में मिले अवशेषों से उनका मिलान किया जा सके.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button