GiridihJharkhand

रंगे हाथों पकड़ा गया मोबाइल फोन चोर, तीन गिरफ्तार

Giridih : चोरी का मोबाइल बेचने के क्रम में मंगलवार को तीन मोबाइल चोर रंगे हाथों पकड़े गए. उनके पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया. इसकी जानकारी गिरिडीह पुलिस ने एक प्रेस वार्ता में दी.

मोबाइल फोन बेचने आया था चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीएसपी वन नवीन सिंह और नगर थाना प्रभारी सहदेव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने बीती रात गिरिडीह रेलवे स्टेशन से यूपी अमेठी के रहने वाले कौशल किशोर तिवारी नाम के व्यक्ति के पास से उनका मोबाइल फोन चुरा लिया था. जिसके बाद मंगलवार को बस स्टैण्ड रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी का मोबाइल बेचने आए थे. संयोग से उसी दुकान पर पीड़ित कौशल किशोर भी अपने मोबाइल का आईएमइआई नंबर पता करने गए थे. तभी उन्होंने अपना मोबाइल पहचान लिया.

पुलिस ने तीन मोबाइल फोन चोर को किया गिरफ्तार

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ करने पर उसने दो और मोबाइल फोन चोरों के बारे में बताया. उसकी जानकारी पर पुलिस ने बताए गए दोनो मोबाइल फोन चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी के नाम विशाल हांड़ी, चरखा राम और रोहित हांड़ी है. ये सभी नगर के मोहलीचुवां मुहल्ले के रहने वाले है.

Related Articles

Back to top button