JharkhandLohardaga

सड़क दुर्घटना में मांं की मौत, बेटी व बेटा घायल

Lohardaga : लोहरदगा-चंदवा मुख्य पथ में सदर थाना क्षेत्र के कुजरा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई है. जबकि इस दुर्घटना में महिला और के पुत्र और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के ओयना गांव निवासी स्वर्गीय सरयू उरांव की पत्नी मंदोदरी उरांव (45 वर्ष) अपने पुत्र रोहित उरांव (22 वर्ष) और पुत्री रोहिता उरांव (14 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल में अपने गांव से कुजरा आवासीय विद्यालय जा रहे थे.

रोहित और मंदोदरी आवासीय विद्यालय में रोहिता को पहुंचाने के लिए जा रहे थे. तभी कुजरा मोड़ के समीप एक मोटरसाइकिल से बचने के क्रम में रोहित की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे तीनों सड़क पर गिर गए. पीछे से आ रहे हैवी ट्रक ने मंदोदरी को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही मंदोदरी की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद रोहित और रोहिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

Related Articles

Back to top button