NationalTODAY'S NW TOP NEWS

सवर्ण संगठनों का भारत बंद, बिहार में रोकी ट्रेन, एमपी में 10 जिलों में धारा 144 लागू

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पटलने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा एससी/एसटी कानून में संशोधन के खिलाफ सवर्ण संगठनों द्वारा गुरुवार छह सितम्बर को ‘भारत बंद’ का एलान किया है. इस भारत बंद का असर दिखने लगा है. बिहार के कई शहरों में जहां लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है, वही ‘भारत बंद’ के मद्देनजर समूचे मध्यप्रदेश में पुलिस अलर्ट है. 10 जिलों में धारा 144 भी लागू की गई है.

बिहार में NH जाम, ट्रेन भी रोकी

उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये एससी/एसटी कानून को लेकर कई सवर्ण संगठनों द्वारा बुलाये गये भारत बंद का बिहार में खासा असर देखने को मिल रहा है. लखीसराय जिले में लोगों ने NH-80 को जाम कर दिया है. वही छपरा में सवर्णों ने NH-19 पर भी जाम लगाया है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इधर मधुबनी में प्रदर्शननकारियों ने एनएच-105 पर जाम लगा दिया है. जबकि बिहार के आरा में सवर्णों ने आरा रेलवे स्टेशन के पास लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को रोक दिया गया है.

एमपी के 10 जिलों में धारा 144 लागू

सवर्णों के भारत बंद को देखते हुए एमपी सरकार ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये है. इसी के तहत प्रदेश के तीन जिलों मुरैना, भिण्ड , ग्वालियर, अशोक नगर, दतिया, श्योपुर, छत्तरपुर, सागर और नरसिंहपुर एवं शिवपुरी में एहतियाती तौर पर धारा 144 तत्काल प्रभाव से लगा दी गई है.

यह सात सितम्बर तक प्रभावी रहेगी. वही सुरक्षा के मद्देनजर मध्यप्रदेश के सभी पेट्रोल पम्प मालिकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करने फैसला किया है. इसबीच, भिण्ड जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर गुरुवार को जिले में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है.

मध्यप्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक (इंटेलीजेंस) मकरंद देउस्कर ने बताया कि भारत बंद के मद्देनजर प्रदेश के सभी 51 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं.

अलर्ट पर उत्तर प्रदेश के 11 जिले

भारत बंद को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा को मुस्तैद किया गया है. राज्य में कुल 11 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. ताकि बंद के दौरान किसी भी तरह के हालातों से निपटा जा सके. राजधानी लखनऊ समेत बिजनौर, इलाहाबाद, आजमगढ़, बरेली जैसे कई शहरों में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है.

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा एससी/एसटी एक्ट में संसोधन किए जाने के विरोध में सवर्ण समाज, करणी सेना, सपाक्स एवं अन्यों द्वारा ‘भारत बंद’ बुलाया गया है.

Related Articles

Back to top button