JharkhandRanchiTODAY'S NW TOP NEWS

तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, डैम के चार गेट खोले गये, अलर्ट जारी  

Ranchi : तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण उसके चार गेट खोल दिये गये हैं. प्रशासन ने डैम के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है. जलाशय का स्तर 41हजार क्यूसेक मीटर प्रति सेकेंड हो जाने के वजह से डैम के चार गेट को खोला गया है. वहीं दो अन्य गेट को भी खोला जा सकता है.  पिछले दो दिनों में 100 मिमी बारिश होने के कारण जलाशय का स्तर बढ़कर 855.75 फीट हो गया है. इसको देखते हुए तेनुघाट बांध प्रमंडल तेनुघाट के बाढ़ नियंत्रण कोषांग ने अलर्ट जारी कर दिया. बारिश की स्थिति ऐसी ही बनी रही और जलाशय का स्तर बढ़ता रहा तो डैम में मौजूद दस में से नौ गेट खोलने पर भी प्रशासन विचार कर सकता है. 

इसे भी पढ़ें- IAS महकमा भी विवादों से नहीं अछूता, ब्यूरोक्रेसी की सरकार से ठनी

उफान पर हैं इलाके की नदियां, सावधानी बरतने के निर्देश

दामोदर, कोनार, बोकारो और जमुनिया नदी में बाढ़ से कई इलाकों के उपर खतरा मंडरा रहा है. वहीं रामगढ़, रजरप्पा आदि क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण यहां की नदियां उफान पर हैं. अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो ने अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ प्रभावित प्रखंड पेटरवार, बेरमो, और चंद्रपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी को बार बार अलर्ट जारी करते हुए नदी से सटे गांवों को सावधानी बरतने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें- सरकार के विभागों के खाली पड़े हैं 77143 पद, बजटीय प्रावधानों के कारण लटका है मामला

 पिछले साल खोले गये थे नौ गेट

पिछले साल जुलाई माह में ही तेनुघाट डैम के दस में से नौ फाटकों को खोला गया था. जिसमें 16 लाख 72 हजार 60 लीटर पानी प्रति सेकेंड पानी छोड़ा गया था. इस वजह से तटीय क्षेत्रों में भयावह स्थिति हो गयी थी. फुसरो का प्रसिद्ध हथिया पत्थर डूब गया था. कल्याणी के कई इलाके डूब गये थे.

इसे भी पढ़ें- सुषमा स्वराज ने कहा था इजरायल दौरे से रणधीर सिंह का नाम हटा किसानों को भेज दीजिए : डीएन चौधरी

 ठप हो सकता है पुल का निर्माण कार्य

तेनुघाट को जोड़ने वाले पुल के निर्माण का कार्य डैम के फाटक खुलने के कारण बाधित हो सकता है. नीचे सड़क डूब जाने की स्थिति में डैम के उपर से बड़ी गाड़ियों को आना–जाना होगा या फिर बड़ी गाड़ियों का अन्य स्थानों से संपर्क टूट सकता है. ऐसे में अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों को फी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

Related Articles

Back to top button