JharkhandRanchi

झावियुमो ने प्रतिवाद मार्च निकाल कर अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका  

Ranchi : झावियुमो रांची महानगर एवं ग्रामीण जिला के तत्वावधान में झाविमो युवा मोर्चा, धनबाद के अध्यक्ष रणजीत सिंह की अपराधियों द्वारा हत्या किये जाने के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाल कर अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका गया. साथ ही झावियुमो ने हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने एवं धनबाद एसपी की बर्खास्तगी की मांग की. पुतला दहन का नेतृत्व झावियुमो, रांची महानगर के अध्यक्ष राम मनोज साहू एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुन्ना बड़ाईक ने संयुक्त रूप से किया.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह लोकसभाः 2500 परिवारों से रोजगार छिन गया, मजदूरों के साथ भी हुआ अन्याय, पार्टी कार्यकर्ता भी  हुए नाराज

सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में प्रतिवाद मार्च निकाला

इससे पूर्व झावियुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह स्टेडियम से झंडा-बैनर एवं हाथों तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में प्रतिवाद मार्च निकाला. अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर प्रतिवाद जुलूस को नुक्क्ड़ सभा मे तब्दील कर दिया. इसके बाद मुख्यंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका. पुतला दहन के उपरांत नुक्क्ड़ सभा को संबोधित करते हुए राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था समाप्त हो गयी है. कानून का इकबाल खत्म हो गया है. अपराधी बेलगाम होकर अपराध कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः हेहल अंचल में 113.38 एकड़ गैरमजरुआ जमीन का घोटला, अधिकारियों की मिली भगत से हुआ खेल

झाविमो नेता की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत की गयी है

झाविमो नेता की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत की गयी है. उत्तम यादव ने कहा कि राजनीतिक संरक्षण में रणजीत सिंह की हत्या हुई है. उन्होंने  कहा कि धनबाद एसपी  को सरकार अविलम्ब बर्खास्त कर दोषियों को गिरफ्तार करे. महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है. प्रशासन गुंडो के आगे पंगु बन गया है. मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था नही संभाल पा रहें तो उन्हें इस़्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने घटना की सीबीआई जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड के गांव-गांव की आम कहावत “मनरेगा में जो काम करेगा वो मरेगा”

प्रतिवाद मार्च सह पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए

प्रतिवाद मार्च सह पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से झाविमो के केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा, युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव, झाविमो, रांची महानगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, महानगर महासचिव जितेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राम मनोज साहू, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुन्ना बड़ाईक, मुजीब कुरैसी, शिवा कच्छप, छात्र मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, आदिवासी मोर्चा के महासचिव बल्कु उरांव, राहुल शाहदेव, नन्हे कच्छप, अमित सिंह, निर्मल पाहन, अभिलेख सिंह, विजय तिर्की, महाबीर नायक, शिव संकर साहू, अकबर कुरैसी, शिव चरण मुंडा, रूप चंद केवट, भीम शर्मा, राकेश सिंह, अशोक श्रीवास्तव, कन्हैया महतो, प्रताप यादव, शिव एक्का, भावेश शर्मा , भन्नु तिर्की, शिवचरण मुंडा, रमेश गुप्ता, परवीन सुरीन, अनुज कच्छप, शुभम कुमार, घनश्याम कच्छप, बादल नायक, अभिनव सिंह, अभय कुमार सहित दर्जनों पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी शामिल थे.

Related Articles

Back to top button